Yamuna Flood Alert: ग्रेटर नोएडा में बाढ़ जैसे हालात, हजारों लोगों की अटकी सांसें
ग्रेटर नोएडा के जेवर में यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ जैसे हालात हैं। एसडीएम अभय कुमार सिंह ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर एनडीआरएफ टीम को निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। किसानों की फसलें बर्बाद हो रही हैं और प्रशासन द्वारा पुश्तों की मरम्मत का कार्य किया जा रहा है। ग्रामीणों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया गया है।

संवाद सहयोग, जेवर (ग्रेटर नोएडा)। ग्रेटर नोएडा में लगातार हो रही वर्षा व हथनी कुंड बांध से छोड़े गए लाखों क्यूसेक पानी की वजह से जेवर क्षेत्र में यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है।
उपजिलाधिकारी अभय कुमार सिंह ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। कटान संभावित पुश्ता की मरम्मत का कार्य भी शुरू कराया। उन्होंने एनडीआरएफ की टीम व लेखपालों को हर समय निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। ग्रामीणों से सावधान रहने की अपील की।
दो दिनों से यमुना नदी के बढ़ते जलस्तर ने किसानों की बची हुई धान आदि की फसल को भी बर्बादी के कगार पर पहुंचा दिया है। इससे पूर्व जलस्तर बढ़ने से पुश्ता व यमुना के बीच में किसानों की ज्वार, मक्का व सब्जी आदि की हजारों बीघा फसल पूरी तरह से बर्बाद हो गई थी।
बताया गया कि लेखपालों, एनडीआरएफ तथा कोतवाली पुलिस के साथ गुरुवार को उपजिलाधिकारी अभय कुमार सिंह ने शमशमनगर, पूरन नगर, कानीगढ़ी, झुप्पा, जेवर खादर, मेहंदीपुर खादर, गोविंद गढ़, छोटा झुप्पा, छोटी कानीगढ़ी आदि गांव के लोगों से मुलाकात की और हर संभव मदद का भरोसा दिया।
यह भी पढ़ें- Delhi Flood Alert: अरविंद केजरीवाल आज करेंगे बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा, लोगों का जानेंगे हाल
उन्होंने यमुना पुश्ता पर कटान संभावित स्थानों की मरम्मत के जेसीबी व ट्रैक्टरों की मदद से मिट्टी डालने, प्लास्टिक के कट्टों में मिट्टी भरकर पुश्ता को मजबूत करने का कार्य भी शुरू कराया।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।