Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Toll Tax: ग्रेटर नोएडा से आगरा जाना हुआ महंगा, अब जेब पर पड़ेगा ज्यादा भार; देखिए नई दरों की पूरी लिस्ट

    Updated: Thu, 26 Sep 2024 08:17 PM (IST)

    Yamuna Expressway पर टोल की दरें बढ़ने से लोगों को झटका लगा है। अब ग्रेटर नोएडा से आगरा जाना महंगा हो गया है। यमुना प्राधिकरण बोर्ड ने टोल की दरों में पांच से 12 फीसदी तक की वृद्धि की है। इससे पहले 2021-22 में टोल की दरों में वृद्धि की गई थी। जानिए अब किस वाहन के लिए कितनी टोल दरें बढ़ाई गई हैं।

    Hero Image
    टोल की दरें बढ़ने से ग्रेटर नोएडा से आगरा जाना महंगा हो गया है। फाइल फोटो

    जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। Yamuna Expressway यमुना प्राधिकरण बोर्ड ने एक बार फिर से टोल की दरों में वृद्धि कर दी है। टोल की दरें बढ़ने से लोगों को झटका लगा है। वहीं, अब ग्रेटर नोएडा से आगरा जाना महंगा हो गया है। आइए जानते हैं कि आखिर ग्रेटर नोएडा से आगरा तक के लिए अब कितना टोल देना पड़ेगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यमुना एक्सप्रेस वे पर महंगा होगा सफर

    Yamuna Expressway New Toll Tax अब यमुना एक्सप्रेस वे पर सफर करना महंगा हो जाएगा। एक्सप्रेस वे पर एक अक्टूबर से नई टोल दरें लागू कर दी जाएंगी। यमुना प्राधिकरण बोर्ड की गुरुवार को 82वीं बैठक हुई, जिसमें टोल दरों में वृद्धि के प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई।

    टोल दरों में 5 से 12 फीसदी तक हुई बढ़ोतरी

    यमुना प्राधिकरण बोर्ड के अनुसार, टोल की दरों में 5 से 12 प्रतिशत तक की वृद्धि की जाएगी। वहीं, टोल की दरों में वृद्धि से सभी श्रेणी के वाहन प्रभावित होंगे। ग्रेटर नोएड से आगरा तक 165 किलोमीटर लंबे यमुना एक्सप्रेस वे पर 2021-22 में टोल वृद्धि की गई थी।

    यह भी पढ़ें- दिल्लीवासी ध्यान दें! आवेदन के 24 घंटे के अंदर मिलेगा अस्थायी बिजली कनेक्शन; जानें कैसे करें अप्लाई

    इसके बाद यमुना एक्सप्रेस वे पर सुरक्षा उपायों को लागू करने में देरी के कारण यमुना प्राधिकरण बोर्ड टोल दरों में वृद्धि के जेपी इंफ्राटेक के प्रस्तावों को अस्वीकृत करता है, लेकिन वित्त वर्ष 2024-25 के आखिरी छमाही में प्राधिकरण ने टोल दरों में वृद्धि के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान कर दी।

    यह भी पढ़ें- दिल्ली विधानसभा में केजरीवाल और सिसोदिया को नई सीट अलॉट, BJP ने ली चुटकी; जानें अब कहां बैठेंगे दोनों नेता

    टोल दरों को लेकर क्या बोले अधिकारी

    यमुना प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ. अरुणवीर सिंह का कहना है कि यमुना एक्सप्रेस वे पर नई टोल दरें एक अक्टूबर से लागू हो जाएंगी। नेशनल कंपनी ला अपीलेट ट्रिब्यूनल द्वारा सुरक्षा रियलटी को लेकर दिए आदेश में यमुना एक्सप्रेस वे की टोल दरों के पुनर्निर्धारण की शर्त शामिल थी। इसलिए दरों को पुनर्निर्धारण किया गया है।

    यमुना एक्सप्रेस वे पर ग्रेटर नोएडा से आगरा तक का टोल

    वाहन श्रेणी वर्तमान दर नई दर
    दो पहिया 205 248
    कार, जीप 430 487
    हल्के व्यावसायिक वाहन 690 759
    बस, ट्रक 1400 1543
    बहु ध्रुवीय भारी वाहन 2135 2186
    सात ध्रुवीय व उससे अधिक 2745 3028