Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Yamuna Expressway: यमुना एक्सप्रेस-वे पर स्पीड लिमिट में हुआ बदलाव, अब इतनी रफ्तार से दौड़ सकेंगे वाहन

    Updated: Sun, 11 Feb 2024 07:49 PM (IST)

    यमुना एक्सप्रेस-वे पर 15 फरवरी की रात से वाहन चालक सौ किमी की अधिकतम रफ्तार से गुजर सकेंगे। कोहरे का प्रकोप के कारण एक्सप्रेस-वे पर अधिकतम गति सीमा को दो माह के लिए 75 किमी प्रति घंटा कर दिया गया था। यह अवधि 15 फरवरी को समाप्त हो रही है। मौसम साफ होने के कारण अधिकतम गति सीमा में कटौती को आगे जारी न रखने का फैसला किया गया है।

    Hero Image
    यमुना एक्सप्रेस-वे पर स्पीड लिमिट में हुआ बदलाव।

    जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। Yamuna Expressway Speed Limit: यमुना एक्सप्रेस-वे पर 15 फरवरी की रात से वाहन चालक सौ किमी की अधिकतम रफ्तार से गुजर सकेंगे। कोहरे का प्रकोप के कारण एक्सप्रेस-वे पर अधिकतम गति सीमा को दो माह के लिए 75 किमी प्रति घंटा कर दिया गया था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह अवधि 15 फरवरी को समाप्त हो रही है। मौसम साफ होने के कारण अधिकतम गति सीमा में कटौती को आगे जारी न रखने का फैसला किया गया है।

    कोहरे में हादसे होने की आशंका

    यमुना एक्सप्रेस-वे पर वाहनों की अधिकतम रफ्तार सौ किमी प्रति घंटा निर्धारित है, लेकिन सर्दियों के दौरान एक्सप्रेस-वे पर हादसे की आंशका काफी बढ़ जाती है। कोहरे के कारण दृश्यता कम होने की वजह से वाहनों के टकराने की आशंका रहती है।

    15 दिसंबर से 15 फरवरती तक गति में कटौती

    हादसे की रोकथाम के लिए यमुना प्राधिकरण हर साल 15 दिसंबर से 15 फरवरी तक वाहनों की अधिकतम गति सीमा में कटौती करता है। इस दौरान हल्के वाहनों के लिए अधिकतम गति सीमा 75 किमी प्रति घंटा व भारी वाहनों के लिए साठ किमी प्रति घंटा की जाती है।

    मौसम पूरी तरह से साफ

    दो माह की अवधि 15 फरवरी को समाप्त होने जा रही है। यमुना प्राधिकरण सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह का कहना है कि मौसम पूरी तरह से साफ हो चुकी है। कोहरे की अब आशंका नहीं है।

    इसलिए गति सीमा में कटौती को आगे जारी न रखने का फैसला किया गया है। पंद्रह फरवरी के बाद एक्सप्रेस-वे पर वाहन पूर्व की भांति अधिकतम रफ्तार से गुजर सकेंगे। अधिकतम गति सीमा का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर नियमानुसार चालान की कार्रवाई होगी।