विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 12, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

World Dairy Summit: प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, बनाए स्पेशल वार्ड; कोरोना जांच जरूरी

By Umesh KumarEdited By:
Published: Mon, 12 Sep 2022 12:32 AM (IST)

सीएमओ के निर्देश पर डॉक्टरों की तैनाती कर दी गई है। प्रधानमंत्री देश के गृहमंत्री अमित शाह के साथ उत्तर ...और पढ़ें

सोमवार सुबह नोएडा आ रहे पीएम मोदी। (फाइल फोटो)
सोमवार सुबह नोएडा आ रहे पीएम मोदी। (फाइल फोटो)

नोएडा [मोहम्मद बिलाल]। ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में आयोजित इंटरनेशनल डेयरी फेडरेशन वर्ल्ड डेयरी समिट (World Dairy Summit 2022) में हिस्सा लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शहर आगमन को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क है। सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

किसी भी स्थिति से निपटने के लिए कासना स्थित जिम्स, सेक्टर-30 स्थित जिला अस्पताल में इमरजेंसी सहित दो निजी अस्पताल में भी जरूरी दवाएं, चिकित्सकीय उपकरणों सहित डाक्टरों की टीम मौजूद रहेगी।

सीएमओ के निर्देश पर डॉक्टरों की तैनाती कर दी गई है। प्रधानमंत्री, देश के गृहमंत्री अमित शाह के साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित 4 राज्यों के मुख्यमंत्री कार्यक्रम में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री के काफिले में एडवांस लाइफ सपोर्ट (एएलएस) एंबुलेंस के साथ एक फिजिशियन, सर्जन, एनेस्थीसिया, नेत्र विशेषज्ञ, हड्डी रोग, ईएनटी रोग विशेषज्ञ समेत छह चिकित्सक चलेंगे।

यह भी पढ़ें- इंडिया एक्सपो मार्ट और एक्सप्रेस-वे पर आज रहेगा रूट डायवर्जन, घर से निकल रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है

सुरक्षा के विशेष दल तैनात

प्रधानमंत्री की सुरक्षा में तैनात विशेष सुरक्षा दल (एसपीजी) की टीम ने एंबुलेंस का निरीक्षण कर लिया है। आवश्यक बदलाव या इसमें कुछ चीजों को शामिल करने के संबंधित निर्देशित किया है। सीएमओ डॉ. सुनील कुमार शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री के दौरे के मद्देनजर नियमों के अनुसार ही व्यवस्था होगी।

सरकारी अस्पतालों के साथ निजी अस्पतालों के प्रबंधकों को किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश हैं। प्रधानमंत्री के काफिले में एएलएस एंबुलेंस के साथ एक फिजिशियन, सर्जन, एनेस्थीसिया, नेत्र विशेषज्ञ, हड्डी रोग, ईएनटी रोग विशेषज्ञ समेत छह चिकित्सक चलेंगे।

डेयरी समिट में हिस्सा लेने वालों की कोरोना जांच

डेयरी समिट में हिस्सा लेने वाले सरकारी कर्मचारियों, पुलिसकर्मियों, चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ की कोरोना की जांच के लिए सैंपल लिए गए हैं। विदेश से आए लोगों के भी सैंपल लिए गए हैं। सुरक्षा में तैनात मेडिकल टीम, एंबुलेंस में तैनात डाक्टरों की कोरोना जांच कराई गई है। जांच में अभी तक एक भी व्यक्ति संक्रमित नहीं मिला है।

इन जगह पर तैनात की गई है एंबुलेंस

महामहा फ्लाईओवर के नीचे, जीरो प्वाइंट, परी चौक, सेक्टर-143 के अलावा एक्सपो मार्ट के पास चार 108 एंबुलेंस की तैनाती की गई है। एक-एक एएलएस प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और गृहमंत्री के काफिले में चलेगी। रविवार को सेक्टर-39 स्थित अस्पताल में प्रशिक्षण दिया गया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।