Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Noida Lok Sabha Election: वोटिंग की पिच पर जमकर खेल रहीं महिलाएं, 80 साल की वृद्धा भी मतदान के लिए पहुंची

    नोएडा में पुरुषों के मुकाबले महिलाएं ज्यादा वोट करने पहुंच रही हैं। सुबह से ही बूथों पर महिलाओं की संख्या पुरुषों के मुकाबले ज्यादा नजर आई। महिलाओं का मत प्रतिशत बढ़ाने के लिए इस बार जिले में कुल सात पिंक बूथ बनाए गए हैं। यही कारण है कि 18 वर्ष की युवती से लेकर 80 वर्ष की वृद्धा भी परिवार सहित मतदान करने पहुंचीं।

    By Jagran News Edited By: Sonu Suman Updated: Fri, 26 Apr 2024 12:17 PM (IST)
    Hero Image
    वोटिंग की पिच पर जमकर खेल रहीं महिलाएं।

    जागरण संवाददाता, नोएडा। रैलियों और घर-घर जाकर वोट मांगने में मुखर होती महिलाएं मतदान की पिच पर भी आगे नजर आ रही हैं। सुबह 7 बजे मतदान शुरू होते ही बूथों पर महिलाएं पुरुषों से पहले पहुंच गईं। कहा जाता है कि महिलाएं पहले घर का काम समाप्त करती हैं, उसके बाद मतदान के लिए निकलती हैं, लेकिन इस बार महिलाओं में मतदान के प्रति भारी उत्साह नजर आ रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सुबह से ही बूथों पर महिलाओं की संख्या पुरुषों के मुकाबले ज्यादा नजर आई। महिलाओं का मत प्रतिशत बढ़ाने के लिए इस बार जिले में कुल सात पिंक बूथ बनाए गए हैं। यही कारण है कि 18 वर्ष की युवती से लेकर 80 वर्ष की वृद्धा भी परिवार सहित मतदान करने पहुंचीं।

    शहर और देहात में भी महिलाएं बूथों पर नजर आईं

    सेक्टर-128 क्षेत्र के गांव शाहपुर गोवर्धनपुर में मतदान करने पहुंचीं सुशीला ने कहा कि मतदान सबका अधिकार है। शहर और देहात में भी महिलाएं बूथों पर नजर आईं। ग्रेटर नोएडा तिलपता स्थित भारतीय आदर्श इंटर कॉलेज मतदान केंद्र में मतदान के लिए पहुंची महिलाएं वोट डालने के बाद स्याही का निशान दिखाती हुई।

    ये भी पढ़ेंः Lok Sabha Election 2024 Voting LIVE: गौतमबुद्ध नगर में सुबह 11 बजे तक हुई 24.26% वोटिंग, US से सीधे मतदान केंद्र पर पहुंचे कुलदीप