Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय में महिला की हत्या, पानी की टंकी में मिला शव

    Updated: Tue, 07 May 2024 12:18 AM (IST)

    गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय परिसर में महिला की हत्या कर दी गई। उसका शव पानी की टंकी के अंदर मिला है। आशंका है कि हत्या करने के बाद शव को पानी की टंकी में फेंक दिया गया। घटना के बाद से महिला का पति गायब है। कमरे पर ताला लगा मिला है। आशंका है कि महिला के पति ने ही घटना को अंजाम दिया है।

    Hero Image
    गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय में महिला की हत्या, पानी की टंकी में मिला शव

    जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय परिसर में महिला की हत्या कर दी गई। उसका शव पानी की टंकी के अंदर मिला है। आशंका है कि हत्या करने के बाद शव को पानी की टंकी में फेंक दिया गया।

    घटना के बाद से महिला का पति गायब है। कमरे पर ताला लगा मिला है। पुलिस ने आशंका जाहिर की है कि महिला के पति ने ही घटना को अंजाम दिया है। उसकी तलाश की जा रही है।

    स्टाफ क्वार्टर में मिला शव

    गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय परिसर में राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान के कर्मचारियों का स्टाफ क्वार्टर है। उसी में रहने वाले चालक की पत्नी का शव सोमवार देर रात 11 बजे के करीब बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर बनी सीमेंट की पानी की टंकी के अंदर मिला है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    महिला के शव की पहचान नहीं हो पाई है। पड़ोसियों ने बताया कि दो महीने पहले ही दंपती यहां पर रहने के लिए आए थे।

    पुलिस ने क्या कहा?

    ईकोटेक एक कोतवाली प्रभारी अनुज कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच के दौरान ऐसा प्रतीत हो रहा है कि पति ने पत्नी की हत्या की है। आसपास के लोगों से पूछताछ करने पर पता चला है कि बीती रात तीन बजे तक दंपती के बीच झगड़ा हुआ था। उसके बाद से पति गायब है। पति की तलाश की जा रही है। कमरे पर ताला लगा हुआ है। जल्द ही पति को गिरफ्त में लिया जाएगा।