कौन है 5 साल के गौताक्ष गौतम? मासूम के बारे में जान हर कोई अचंभित; 8.43 मिनट में 50 सवाल हल कर मनाया रिकॉर्ड
Gautaksha Gautam महज पांच साल कि उम्र में दुनिया को अचंभित करने वाले गौताक्ष गौतम प्रतिभा के बेहद धनी है। उन्होंने सिर्फ 8.43 मिनट में गणित के 50 सवालों को हल कर एशिया और इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया है। पढ़िए आखिर गौताक्ष गौतम कौन है और उनकी मां ने गौताक्ष के बारे में क्या-क्या बताया है?

प्रवेंद्र सिंह सिकरवार, ग्रेटर नोएडा। Gautaksha Gautam उम्र पांच वर्ष। अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर के 12 रिकॉर्ड और 15 अवार्ड हासिल करने वाले गौताक्ष गौतम प्रतिभा के बेहद धनी है। अब गणित के 50 सवाल 8.43 मिनट में हल कर एशिया और इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया। उनके द्वारा लिखी गईं दो किताबें भी प्रकाशित हुईं हैं। इन किताबों में उन्होंने ब्रह्माण और धरती को अपनी आंखों से दिखाया है।
गौताक्ष की प्रतिभा से हर कोई अचंभित
गौताक्ष की प्रतिभा से हर कोई अचंभित है और उनके माता-पिता के लिए यह गर्व की बात है। ग्रेटर नोएडा के सेक्टर तीन के बुध रतन गौतम मैकेनिकल इंजीनियर हैं और मूल रूप से हाथरस के बरौली गांव के रहने वाले हैं। यहां वह अपनी पत्नी साक्षी और पांच साल के बेटे गौताक्ष के साथ रहते हैं। अलग-अलग दो ऑनलाइन प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।
इसमें उन्होंने गणित के 50 सवालों को 8.43 मिनट में हल कर एशिया बुक आफ रिकॉर्ड और इंडिया बुक आफ रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया। मां साक्षी ने बताया कि गौताक्ष शुरू से ही काफी तेज थे। दो साल की उम्र में उन्होंने 695 आकृतियों की पहचान कर रिकॉर्ड बनाया था।
गौताक्ष की मां ने बताया...
मां साक्षी ने बताया कि 3.5 साल की उम्र में गौताक्ष ने सौर मंडल से संबंधित 100 कठिन सवालों को आसानी से हल किया। अब पांच साल की उम्र में उन्होंने गणित के 50 सवालों को काफी कम समय में हल किया है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।