Noida News: विकास जैन बने व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक, स्वदेशी के लिए आज से चलेगा अभियान
भाजपा ने विकास जैन को जिला संयोजक नियुक्त किया है जिससे उन्हें स्वदेशी जन जागरण अभियान की अगुवाई करने की जिम्मेदारी मिली है। यह अभियान 1 सितंबर से शुरू होगा जिसमें हस्ताक्षर अभियान और स्वदेशी अपनाने के लिए पम्पलेट वितरण शामिल हैं। विकास जैन ने बताया कि 26 अक्टूबर से 1 दिसंबर तक व्यापारिक सम्मेलन होंगे जिसमें मंत्री और पदाधिकारी भाग लेंगे।

जागरण संवाददाता, नोएडा। सेक्टर-51 स्थित वेडिंग विला में आयोजित कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा और महानगर अध्यक्ष महेश चौहान ने विकास जैन को जिला संयोजक नियुक्त किया है।
वर्तमान में विकास उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं। विनीत शारदा ने कहा कि भाजपा के आह्वान पर एक सितंबर से प्रदेश में स्वदेशी जन जागरण अभियान की शुरूआत होगी। 15 सितंबर तक हर जिले के प्रमुख बाजारों में हस्ताक्षर अभियान चलाए जाएंगे।
बता दें जिला संयोजक के पद पर नियुक्त किए विकास जैन व्यापार जगत में अलग उपलब्ध हासिल कर चुके हैं। जिला संयोजक बनते ही स्वदेशी जन जागरण अभियान की अगुवाई करने की जिम्मेदारी भी जिले में उनकी ही है।
विकास जैन ने बताया कि आज से 15 सितंबर तक हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। 15 से 25 सितंबर तक स्वदेशी सामान अपनाने और विदेशी का बहिष्कार करने को पम्पलेट वितरित किए जाएंगे। 26 अक्टूबर से एक दिसंबर तक बड़े व्यापारिक सम्मेलन होंगे जिनमें देश एवं प्रदेश के मंत्री एवं पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।
विनीत शारदा ने कहा कि आजादी से पहले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने आजादी से पहले जो स्वदेशी अपनाने का आंदोलन शुरू किया आज आजादी के 78 वर्ष बाद मोदी जी ने 15 अगस्त को लाल किले की धरती से जनता को स्वदेशी जनजागरण कर स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने का आह्वाहन किया।
स्वदेश भारत की आत्मा है। जब पूर्व की समाजवादी और कांग्रेस की सरकारों द्वारा देश और प्रदेश में कायम जंगलराज, भय और डर के माहौल को योगी और मोदी सरकार ने खत्म करके भाजपा सरकार में कानून का राज स्थापित कर भयमुक्त, रामराज वाली सरकार दी है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।