Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP Police Transfer: नोएडा के अपर पुलिस आयुक्त शिवहरि मीणा का तबादला, राजीव नारायण मिश्र को मिली नई जिम्मेदारी

    Updated: Tue, 06 May 2025 11:00 AM (IST)

    UP Police Transfer उत्तर प्रदेश पुलिस में बड़े स्तर पर फेरबदल किया गया। गौतमबुद्ध नगर के अपर पुलिस आयुक्त शिवहरि मीणा समेत 24 अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। राजीव नारायण मिश्र अब गौतमबुद्ध नगर में नई जिम्मेदारी संभालेंगे। इस तबादले का आदेश सोमवार देर रात जारी किया गया। देखें पूरी तबादला लिस्ट और जानिए किसे क्या नई जिम्मेदारी दी गई है।

    Hero Image
    उत्तर प्रदेश में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल।

    डिजिटल डेस्क, नोएडा। उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया है। गोरखपुर, अयोध्या और गौतमबुद्ध नगर के पुलिस अफसरों समेत कुल 24 अधिकारियों का तबादला कर दिया है। पहले आदेश में 14 अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया। इसके बाद दूसरे आदेश में 10 और पुलिस अफसरों का तबादला किया गया। इस तबादले का आदेश सोमवार देर रात जारी किया गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस आदेश में गौतमबुद्ध नगर के अपर पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) शिवहरि मीणा का भी तबादला किया गया है। अब राजीव नारायण मिश्र गौतमबुद्ध नगर के अपर पुलिस आयुक्त की जिम्मेदारी संभालेंगे।

    यहां देखें लिस्ट-

    • वाराणसी रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) मोहित गुप्ता को उत्तर प्रदेश सरकार, लखनऊ में सचिव (गृह) के पद पर स्थानांतरित किया गया है।
    • सहारनपुर रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) अजय कुमार साहनी को बरेली रेंज में इसी पद पर तैनात किया गया है।
    • प्रयागराज में महाकुंभ मेले के लिए डीआईजी के पद पर कार्यरत वैभव कृष्ण को वाराणसी रेंज का डीआईजी नियुक्त किया गया है।
    • मुजफ्फरनगर के एसएसपी अभिषेक सिंह को पदोन्नत कर सहारनपुर रेंज का डीआईजी बनाया गया है।
    • अयोध्या के एसएसपी राज करण नय्यर को गोरखपुर का नया एसएसपी नियुक्त किया गया है।
    • गोरखपुर के एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर को अयोध्या का एसएसपी बनाया गया है।
    • इटावा के एसएसपी संजय कुमार अब मुजफ्फरनगर के नए एसएसपी होंगे।
    • लखनऊ में 35वीं बटालियन पीएसी के पूर्व सेनानायक अनूप कुमार सिंह को फतेहपुर का एसपी बनाया गया है।
    • कौशांबी के एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव को इटावा का नया एसएसपी बनाया गया है। गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट में डीसीपी राजेश कुमार द्वितीय को कौशांबी का एसपी बनाया गया है।
    • फतेहपुर के एसपी धवल जायसवाल को गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट में डीसीपी बनाया गया है।
    • संत कबीर नगर के एसपी सत्यजीत गुप्ता को कानपुर कमिश्नरेट में डीसीपी बनाया गया है।
    • जीआरपी गोरखपुर के एसपी संदीप कुमार मीना को संत कबीर नगर का एसपी बनाया गया है। 
    • भ्रष्टाचार निवारण संगठन लखनऊ मुख्यालय में एसपी लक्ष्मी निवास मिश्रा अब जीआरपी गोरखपुर के एसपी होंगे।
    • गौतमबुद्ध नगर के अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था शिवहरि मीणा का ट्रांसफर कर दिया गया। अब राजीव नारायण मिश्र को गौतमबुद्ध नगर का नया अपर पुलिस आयुक्त बनाया गया है।

    ये भी पढ़ें-

    IPS Transfer In UP: यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल, कई आईपीएस अधिकारियों का तबादला; देखिए पूरी लिस्ट

    इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।

    comedy show banner
    comedy show banner