Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP International Trade Show: 80 देशों में UP की विरासत का जलवा, विदेशियों को खूब लुभा रही अंगूठियां

    By Jagran NewsEdited By: Kapil Kumar
    Updated: Wed, 25 Sep 2024 10:48 PM (IST)

    UP International Trade Show यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के माध्यम से 75 जिलों की विरासत 80 देशों तक पहुंचेगी। अयोध्या का गुड़ औरैया का देशी घी फिरोजाबाद क ...और पढ़ें

    Hero Image
    विश्व के 80 देशों तक यूपी के 75 जिलों की विरासत पहुंचेगी। फाइल फोटो

    जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। यूपी इंटर नेशनल ट्रेड शो के माध्यम से विश्व के 80 देशों तक यूपी के 75 जिलों की विरासत पहुंचेगी। विदेशियोंं को अयोध्या के गुड़ की मिठास देगा तो औरैया का देशी घी बलिष्ठ करेगा, फिरोजाबाद की चूड़ियां विदेशी युवतियों व महिलाओं के हाथों में खनकेंगी। अमरोहा के वाद्य यंत्र की धुन विदेश में गूंजेगी और बांदा के शजर पत्थर से जड़ित अंगूठियां अंगुलियों में शोभित होंगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ग्रेटर नाेएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में बुधवार से यूपी इंटर नेशनल ट्रेड शो पार्टनर देश वियतनाम के सहयोग से शुरू हो गया। इसमें उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों के एक जनपद एक उत्पाद के तहत जीआइ टैग उत्पाद प्रदर्शित किए गए हैं।

    प्रदेश का यह सबसे बड़ा व्यापार मेला

    इसके अलावा रूस, बांग्लादेश, कजाकिस्तान, ब्राजील, वेनेजुएला, मिस्र, नेपाल, भूटान समेत विश्व के 80 देशों के उद्योगपति व कारोबारी ट्रेड शो में शिरकत कर रहे हैं। प्रदेश का यह सबसे बड़ा व्यापार मेला है। फिलहाल इसमें विभिन्न कंपनियों की कीमती ब्रांडेड लग्जरी चार पाहिया गाड़ियां, कंप्यूटर और मोबाइल व उनकी एसेसरीज, नई तकनीकी से लैस उपकरणों से लेकर लोगों के रहन-सहन से जुड़ी हर सामग्री उपलब्ध है। लेकिन इन सबके बीच एक जिला एक उत्पाद के तहत जिलों की जीआई टैग वाली विशेष उत्पाद विदेशियों को खासा आकर्षित कर रहे हैं। बरेली जिले के बेंत से बने सजावजी फर्नीचर घरों की सजावट में चारचांद लगा देते हैं।

    इसके स्टाल में बैठी माधवी ने बताया एक दो विदेशी आए थे। बेंत से बनी सामग्री देखकर काफी सराहना की। बाजार से खरीदारी के लिए डलिया खरीदी है। यहीं के जरी-जरदोजी परिधान भी देश व विदेश के लोगों को लुभा रहे हैं। कई महिलाएं यहां पर परिधान देख मुग्ध नजर आईं।

    डमरू भी कलाकारों को कर रहे आकर्षित

    अमरोहा के वाद्य यंत्र ढोलक, डमरू आदि भी कलाकारों को आकर्षित कर रहे हैं। स्टाल संचालक ने बताया कजाकिस्तान के कलाकार सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रस्तुति देने आए हैं। ग्रुप के कुछ कलाकार स्टाल पर आए थे। ढोलक समेत अन्य वाद्य यंत्र देखे काफी सराहा, जाने से पहले खरीदारी की बात भी कही है। मैनपुरी जिले की तारकशी कला से कढ़ाई कर बनाई गई सामग्री भी विदेशियों को आकर्षित कर रही है।

    यह भी पढ़ें- सपा नेता हाउस अरेस्ट: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए बनाया था ये प्लान, पुलिस ने कर दिया फेल

    इसी तरह नगीने युक्त अंगूठी पहनने के शौकीनों को बांदा के शजर पत्थर से जड़ित सामग्री भी देशी व विदेशी लोगों को लुभा रही है। नवाबों के शहर लखनऊ की चिकनकारी एवं जरदोजी की कला भी ग्राहकों को अपनी ओर खींच रही है। इसके अलावा अन्य सभी जिलों के भी स्टाल पर देशी व विदेशी ग्राहक खरीदारी करने पहुंच रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- UP International Trade Show: ग्रेटर नोएडा में आज से शुरू हो रहा ट्रेड शो, उपराष्ट्रपति और CM योगी ने किया शुभारंभ