Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP Election 2022: आधी रात चुनाव प्रचार करने पर अखिलेश व जयंत सहित 402 लोगों पर मुकदमा दर्ज

    By Pradeep ChauhanEdited By:
    Updated: Fri, 04 Feb 2022 05:30 PM (IST)

    विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बृहस्पतिवार प्रचार के लिए दादरी विधानसभा आए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखलेश यादव व राष्ट्रीय अध्यक्ष लोकदल जयंत चौधरी सहित 402 के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों नेताओं ने आचार संहिता व कोविड नियमों का उल्लंघन किया।

    Hero Image
    नोएडा में भी रात एक बजे चुनाव प्रचार किया गया था।

    नोएडा/दादरी [प्रवीण विक्रम सिंह]। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बृहस्पतिवार प्रचार के लिए दादरी विधानसभा आए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखलेश यादव व राष्ट्रीय अध्यक्ष लोकदल जयंत चौधरी सहित 402 के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि दोनों नेताओं ने आचार संहिता व कोविड नियमों का उल्लंघन किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बता दें कि दादरी विधानसभा में चुनाव प्रचार के लिए बृहस्पतिवार आधी रात अखिलेश यादव व जयंत चौधरी दादरी पहुंचे थे। तय कार्यक्रम से आठ घंटे की देरी से दादरी पहुंचे दोनों नेताओं का समाजवादी व राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ताओं ने लुहारली टोल पर स्वागत किया था। कार्यकर्ताओं ने नेताओं को गदा व फरसा भेंट किया था। रोड शो के दौरान करीब दो किलोमीटर तक गाड़ियों का जाम लग गया था।

    अखिलेश ने सम्राट मिहिर भोज का चित्र हाथ में लेकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया था। उनके साथ दादरी विधानसभा से सपा प्रत्याशी राजकुमार भाटी समेत कई अन्य लोग थे। करीब बीस मिनट तक दादरी में रूकने के बाद अखिलेश का काफिला नोएडा के लिए निकल गया था। नोएडा में भी रात एक बजे चुनाव प्रचार किया गया था। दोनों नेताओं के अलावा मुकदमें में राजकुमार भाटी, सपा जिलाध्यक्ष इंद्र प्रधान को नामजद किया गया है।