विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नोएडा में कंपनी की मेल आइडी हैक कर ठगे एक करोड़ रुपये, ऐसे पुलिस के हत्थे चढ़े दो जालसाज

By Jagran NewsEdited By: Abhishek Tiwari
Published: Sun, 06 Aug 2023 04:05 PM (IST)

Noida Cyber Crime वेब सीरीज मनी हाइस्ट से प्रेरित होकर अपने नाम वेब सीरीज के पात्रों के नाम पर रख ...और पढ़ें

नोएडा में कंपनी की मेल आइडी हैक कर ठगे एक करोड़ रुपये, ऐसे पुलिस के हत्थे चढ़े दो जालसाज
नोएडा में कंपनी की मेल आइडी हैक कर ठगे एक करोड़ रुपये, ऐसे पुलिस के हत्थे चढ़े दो जालसाज

HighLights

  1. वेबसीरीज मनी हाइस्ट से प्रेरित होकर पात्रों के नाम पर रखे अपने नाम
  2. वाट्सएप और टेलिग्राम ग्रुपों के माध्यम से प्राप्त की बैंक खाते की जानकारी
  3. पंजीकृत सिम को स्वाइप और वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क का प्रयोग कर की धोखाधड़ी

नोएडा, जागरण संवाददाता। वेब सीरीज 'मनी हाइस्ट' से प्रेरित होकर अपने नाम वेब सीरीज के पात्रों के नाम पर रख लिए। वाट्सएप व टेलीग्राम ग्रुप के माध्यम से जुड़कर बैंक खाते की गोपनीय जानकारी हासिल कर ली।

सिम को स्वाइप और मेल आइडी को हैक कर वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क (वीपीएन) नंबर का प्रयोग करते हुए करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी कर ली।

साइबर अपराध थाना पुलिस ने ऐसे दो जालसाजों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों की पहचान बीए पास कानपुर के रितेश चतुर्वेदी और जबलपुर मध्य प्रदेश के ऋषभ जैन के रूप में हुई है। इनके कब्जे से एक कार, लैपटाप, 11 मोबाइल, 23 डेबिट कार्ड, तीन पास बुक, 25 सिम कार्ड और दो डीएल बरामद हुए हैं।

जनवरी 2023 में इन लोगों ने अपने साथियों संग मिलकर एनएसईजेड स्थित एक कंपनी के बैंक एकाउंट में रजिस्टर्ड सिम बंद कराकर वर्चुअल प्राइवेट नंबर के माध्यम से ईमेल आइडी हैक कर ली। इसके बाद मोबाइल नंबर पर पासवर्ड प्राप्त करके बैंक खाते से एक करोड़ रुपये चार विभिन्न बैंक खातों में ट्रांसफर कर लिए थे।