Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Noida Rain: यमुना एक्सप्रेसवे पर तूफान का कहर, सड़कों पर गिरे पेड़, यातायात बाधित

    By Jagran NewsEdited By: Sonu Suman
    Updated: Sat, 17 May 2025 09:44 PM (IST)

    शनिवार को यमुना एक्सप्रेसवे पर तेज आंधी और तूफान के कारण कई पेड़ सड़क पर गिर गए जिससे यातायात बाधित हो गया। जेवर के पास और अन्य स्थानों पर पेड़ गिरने से दिल्ली-आगरा मार्ग पर यातायात प्रभावित हुआ। पुलिस और वन विभाग ने स्थानीय लोगों की मदद से पेड़ों को हटाकर मार्ग को फिर से चालू किया। Roads got blocked at many places.

    Hero Image
    यमुना एक्सप्रेसवे सहित सड़कों पर गिरे पेड़, जगह-जगह बंद हुए मार्ग।

    जागरण संवाददाता, जेवर। यमुना एक्सप्रेसवे के डिवाइडर पर लगे दर्जनों पेड़ ओवर टेकिंग लेन में जा गिरे। कोतवाली के सामने शनिवार दोपहर करीब तीन बजे आई तेज आंधी तूफान की वजह से काफी पुराना शीशम का पेड़ सड़क पर जा गिरा जिससे सड़क बंद हो गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वहीं मांडलपुर के पास भी कई पेड़ सड़क पर गिर गए, नीमका चौकी के पास एक बबूल का पेड और एक सीरस का पेड़ गिरने से रास्ता बंद हो गया। पुलिस प्रशासन और वन विभाग के अलावा लोगों ने स्वयं भी सड़क से पेड़ो को हटाकर रास्ता चालू किए।

    दर्जनों पेड़ टूटने से दिल्ली से आगरा जाने वाली सड़क बाधित

    यमुना एक्सप्रेसवे पर दोनों साइड की सड़कों के बीच बने डिवाइडर पर लगे दर्जनों पेड़ टूटकर दिल्ली से आगरा जाने वाली साइड की ओवरटेकिंग लेन में गिर गए। पेड़ों के गिरने से कई वाहन चालक दुर्घटना का शिकार होने से बाल-बाल बचे। जिसके बाद ज्यादातर वाहन चालकों ने ओवर टेकिंग लेन में वाहनों को नहीं चलाया।

    जेवर पलवल मार्ग पर झुप्पा गांव के समीप एक पेड़ सड़क पर गिर गया वही गोपालगढ़ के पास भी कई पेड़ टूटकर सड़क पर गिरे जिससे सड़क पर यातायात ठहर गया। जेवर रबूपुरा मार्ग पर भी कई जगह पेड़ों के गिरने से रास्ते कुछ देर के लिए बाधित रहे।