विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Noida Crime: प्रॉपर्टी हड़पने के लिए पति ने सुपारी देकर कराई थी पत्नी की हत्या, अब तक छह आरोपित गिरफ्तार

By Praveen SinghEdited By: Abhishek Tiwari
Published: Mon, 02 Oct 2023 08:12 AM (IST)

डीसीपी ग्रेटर नोएडा साद मियां खान ने बताया कि राजकुमारी की हत्या के मामले में उसके पति पुष्पेंद्र पड़ोसी कपिल ...और पढ़ें

पुलिस द्वारा पकड़े गए हत्यारोपितों के बारे में जानकारी देते डीसीपी ग्रेटर नोएडा साद मियां खान। सौ. पुलिस
पुलिस द्वारा पकड़े गए हत्यारोपितों के बारे में जानकारी देते डीसीपी ग्रेटर नोएडा साद मियां खान। सौ. पुलिस

HighLights

  1. पत्नी भी कराना चाहती थी पति की हत्या, इससे पहले ही पति ने करवा दी हत्या
  2. दादरी कोतवाली पुलिस ने महिला की हत्या के मामले में अब तक कुल छह आरोपितों को किया गिरफ्तार

संवाद सहयोगी, दादरी। दादरी कोतवाली क्षेत्र के सरस्वती विहार में छह दिन पहले हुई राजकुमारी की हत्या के मामले में पुलिस ने पति समेत चार अन्य आरोपितों को गिरफ्तार किया है। घटना में शामिल दो शूटरों को शनिवार शाम काबू किया गया था। पति ने पूछताछ में चौंकाने वाला पर्दाफाश किया है।

संपत्ति हड़पने के लिए पति ने सुपारी देकर पत्नी की हत्या करवाई। घटना का पर्दाफाश करने वाली दादरी कोतवाली प्रभारी सुजीत उपाध्याय की टीम को डीसीपी ग्रेटर नोएडा साद मियां खान ने दस हजार का इनाम देकर पुरस्कृत किया है।

डीसीपी ग्रेटर नोएडा साद मियां खान ने बताया कि राजकुमारी की हत्या के मामले में उसके पति पुष्पेंद्र, पड़ोसी कपिल गुर्जर, लूरे उर्फ कुशलपाल व जितेंद्र उर्फ जीतू को गिरफ्तार किया गया है।

Also Read-

पान, गुटखा खाने वाले हो जाएं सावधान! ग्रेटर नोएडा की इन चार सोसायटियों में थूकने पर लगेगा जुर्माना

पुष्पेंद्र ने पड़ोसी कपिल के साथ मिलकर शूटरों को ढाई लाख की सुपारी देकर पत्नी की हत्या करवाई थी। महिला की हत्या जैसे संवेदनशील मामले के पर्दाफाश के लिए पुलिस ने दादरी, सूरजपुर, कासना, खेड़ी, तिलपता, जारचा व सीमावर्ती जनपद बुलंदशहर, गाजियाबाद, हापुड, दिल्ली व हरियाणा में दबिश दी।

महिला के मोबाइल नंबर की जांच करने पर पता चला कि पिछले पांच दिन में महिला की 150 से अधिक लोगों से बातचीत हुई थी। सभी से पुलिस ने पूछताछ की। यह बात प्रकाश में आई कि राजकुमार ब्याज पर रकम उधार देती थी। इसका हिसाब डायरी में लिखती थी। डायरी महिला की बेटी के पास रहती है। पुलिस बाहर कातिल को तलाशती रही, जबकि हत्यारा महिला का पति ही निकला।

इस वजह से की पत्नी की हत्या

राजकुमारी के कई लोगों से मधुर संबंध थे। वह इस बात से परेशान रहती थी कि उसका पति अधिक शराब पीता है और लोगों से कर्जा लेते है। पत्नी के कई बार टोकने पर पति पुष्पेंद्र ने साजिश रची कि वह राजकुमारी की हत्या करने के बाद संपत्ति हड़प लेगा।

पत्नी भी करनी चाहती थी हत्या

पुलिस को जितेंद्र के पास से एक रिकार्डिंग मिली है, जिसमें राजकुमार कह रही है कि पुष्पेंद्र से वह तंग आ गई है उसको रास्ते से हटाना पड़ेगा। जितेंद्र ने यह रिकार्डिंग पुष्पेंद्र को भी सुनाई थी। उसी के बाद से वह बदले की आग में जल रहा था।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।