विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 09, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Noida: परीक्षा में फेल होने पर छात्र को शिक्षक ने डंडे से मार डाला, मौत के बाद फरार हुआ आरोपित

By Praveen SinghEdited By: Geetarjun
Published: Sun, 09 Oct 2022 07:11 PM (IST)Updated: Sun, 09 Oct 2022 08:23 PM (IST)

बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव बंबावड़ स्थित सांवलिया जूनियर हाई स्कूल में शिक्षक की पिटाई से छात्र की मौत हो ...और पढ़ें

परीक्षा में फेल होने पर छात्र को शिक्षक ने डंडे से मारा, (आरोपित शिक्षक और मृतक छात्र, फाइल फोटो)।
परीक्षा में फेल होने पर छात्र को शिक्षक ने डंडे से मारा, (आरोपित शिक्षक और मृतक छात्र, फाइल फोटो)।

नोएडा, जागरण संवाददाता। बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव बंबावड़ स्थित सांवलिया जूनियर हाई स्कूल में शिक्षक की पिटाई से छात्र की मौत हो गई। आरोपित शिक्षक शोभरण क्लास टीचर है। आंतरिक परीक्षा में फेल होने पर शिक्षक ने छात्र की बेरहमी से पिटाई कर दी।

आरोप है कि डंडे से छात्र को पीटने के दौरान दो डंडे सिर पर मारे गए। छात्र बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा। दिल्ली के लोकनायक अस्पताल में छात्र की उपचार के दौरान रविवार को मौत हो गई। शिक्षक ने उसकी पिटाई शुक्रवार को की थी।

फेल हुए छात्रों का मारे डंडे

जानकारी के अनुसार, बंबावड़ गांव में मांगेराम परिवार के साथ रहते हैं। उनके दो बेटे हैं। 12 वर्षीय बड़ा बेटा प्रिंस कक्षा पांचवीं का छात्र था। आरोप है कि प्रिंस आंतरिक परीक्षा में फेल हो गया था। कक्षा के कुछ अन्य छात्र भी परीक्षा में फेल हुए। सभी को क्लास टीचर शोभरण ने दो-दो डंडे मारे।

ये भी पढ़ें- दिल्ली में कूड़े के ढेर में मिली बच्ची को बचाने वालों ने जताई गोद लेने की इच्छा, बोले- होगी बहुत खुशी

सिर पर हाथ रखा, तो वहीं दे मारा डंडा

आरोप है कि प्रिंस ने पिटाई के दौरान हाथ सिर पर रखने की कोशिश की, तो शिक्षक ने उसके सिर पर डंडा मार दिया। छात्र को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। रविवार को उसकी अस्पताल में मौत हो गई। मामले में शिक्षक शोभरण के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना के बाद पुलिस ने पीड़ित के घर पहुंचकर जांच पड़ताल की है।

घटना के बाद फरार हुआ शिक्षक

डीसीपी सेंट्रल नोएडा राम बदन सिंह ने बताया कि शिक्षक की तलाश की जा रही है। गैर इरादतन हत्या की धारा के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपित की तलाश में दबिश दी जा रही है।

ये भी पढ़ें- दिल्लीवालों की बेहतर होगी Night Life, होटल-रेस्टोरेंट से 24 घंटे ऑनलाइन डिलिवरी, जरूरत का हर सामान मिलेगा

बेसिक शिक्षा अधिकारी ऐश्वर्या लक्ष्मी ने बताया कि दादरी ब्लाक के खंड शिक्षा अधिकारी अजहरे आलम से आख्या मांगी गई है। आख्या रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।