Greater Noida: 153 में से 24 बसों में ही लगे स्पीकर, राम भजन से वंचित होंगे यात्री
ग्रेटर नोएडा डिपो से सहारनपुर बुलंदशहरआगरा इटावा अलीगढ़बंदायू चंदौसी के साथ करीब 23 रूट पर बसों का संचालन होता है। होलीदीपावली पर्व के मौके पर कानपुरलखनऊअयोध्यागोरखपुर सहित कई रूट पर विशेष बस चलाई जाती है। 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले अयोध्या रूट पर बसों को चलाने की योजना डिपो की ओर से बनाई जा रही है।
अंकुर त्रिपाठी, ग्रेटर नोएडा। योगी आदित्यनाथ सरकार पूरे प्रदेश को राम मय बनाने में जुटी है,जिसके तहत परिवहन निगम ने सभी बसों में स्पीकर (पब्लिक एड्रेस सिस्टम) के जरिए राम भजन बजाने के निर्देश दिए हैं।
ग्रेटर नोएडा डिपो से चलने वाली 153 में से केवल 24 बसों में ही पब्लिक एड्रेस सिस्टम लगे है। कई बसों में स्पीकर खराब हो गए है। पब्लिक एड्रेस सिस्टम बसों में नहीं लगे होने से यात्रियों को राम भजन से वंचित होना पड़ेगा।
रामलला के भजन बजाना ग्रेटर नोएडा डिपो के अधिकारियों के लिए चुनौती बन गया है। हाल ही में डिपो को मिली 24 बसों में ही यह सुविधा है। इन बसों में भी लगे पब्लिक एड्रेस सिस्टम के स्पीकर फटे हुए व वायरिंग खराब पड़ी हुई है। नई बीएस छह बसों में ये सिस्टम लगे आ रहे हैं।
बिना सिस्टम के बसों में रामलला के भजन चलना संभव नहीं है। श्रीराम के भजनों का लाभ यात्री सफर में नहीं उठा पाएंगे। बस अड्डों के एनाउंसमेंट सिस्टम पर भी रामलला के लोकप्रिय भजन चलाने के आदेश हैं, लेकिन अभी तक बस डिपो कार्य शुरू नहीं किया गया है।
पहले गाने सुनने के लिए लगे थे स्पीकर
बुलंदशहर रूट पर चलने वाले चालक ने बताया कि पहले कुछ बसों में उन्होंने अपने रुपयों से स्पीकर लगाए थे,लेकिन पूर्व एआरएम ने उन्हें हटवा दिया था। उनका कहना था कि इससे सड़क हादसे की घटना बढ़ सकती है। इसलिए उन्होंने स्पीकर हटा दिए। अब परिवहन निगम ने फिर से स्पीकर लगाने के आदेश दिए हैं,लेकिन अभी तक डिपो की ओर से लगवाएं नहीं गए है।
इन रूट पर चल रही बसें
ग्रेटर नोएडा डिपो से सहारनपुर,बुलंदशहर,आगरा,इटावा,अलीगढ़,बंदायू, चंदौसी के साथ करीब 23 रूट पर बसों का संचालन होता है। होली,दीपावली पर्व के मौके पर कानपुर,लखनऊ,अयोध्या,गोरखपुर सहित कई रूट पर विशेष बस चलाई जाती है।
22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले अयोध्या रूट पर बसों को चलाने की योजना डिपो की ओर से बनाई जा रही है। यदि यात्रियों की संख्या अधिक हुई तो परीचौक से भक्तों को बस सेवा का लाभ मिल सकेगा।
नई सभी बसों में पब्लिक एड्रेस सिस्टम लगे हुए है। परिवहन निगम के आदेशों का पालन किया जाएगा। शेष बची सभी बसों में स्पीकर लगाए जाएंगे।
- अनिल कुमार शर्मा, प्रभारी एआरएम ग्रेटर नोएडा डिपो
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।