Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    भाजपा सांसद महेश शर्मा की पांच साल में बढ़ी इतने करोड़ की संपत्ति, गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट से किया नामांकन

    Updated: Wed, 03 Apr 2024 04:03 PM (IST)

    गौतमबुद्ध नगर से भाजपा प्रत्याशी डॉ. महेश शर्मा ने बुधवार को नामांकन किया। भाजपा सांसद ने इस दौरान अपनी संपत्ति की ब्यौरा दिया। वह गौतमबुद्ध नगर से लोकसभा चुनाव में चौथी बार अपनी किस्मत को आजमा रहे हैं। नामांकन में डॉ. महेश शर्मा ने बताया कि पांच वर्ष में 36.82 करोड़ की संपत्ति बढ़ी है। नामांकन में 83.82 करोड़ रुपये की संपत्ति होने की जानकारी दी है।

    Hero Image
    गौतमबुद्ध नगर के भाजपा सांसद महेश शर्मा ने लोकसभा चुनाव के लिए किया नामांकन।

    ग्रेटर नोएडा, जागरण संवाददाता। गौतमबुद्ध नगर से सांसद और लोकसभा चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी डॉ. महेश शर्मा ने बुधवार को नामांकन किया। भाजपा सांसद ने इस दौरान अपनी संपत्ति की ब्यौरा दिया। वह गौतमबुद्ध नगर से लोकसभा चुनाव में चौथी बार अपनी किस्मत को आजमा रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नामांकन में डॉ. महेश शर्मा ने बताया कि पांच वर्ष में 36.82 करोड़ की संपत्ति बढ़ी है। नामांकन में 83.82 करोड़ रुपये की संपत्ति होने की जानकारी दी है। डॉ. महेश शर्मा के पास चल अचल संपत्ति करीब 58.68 करोड़ रुपये, उनकी पत्नी के नाम 25.14 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है।

    नामांकन करने पहुंचे भाजपा प्रत्याशी डॉ. महेश शर्मा साथ में नोएडा विधायक पंकज सिंह, दादरी विधायक तेजपाल नागर व रालोद जिलाध्यक्ष जनार्दन भाटी

    भाजपा सांसद के पास 2019 में 47.87 करोड़ रुपये चल अचल संपत्ति थी। उनके नाम पर पर सात मकान हैं। सेक्टर-15 ए में एक, सेक्टर-19 में 4, दिल्ली के न्यू अशोक नगर में एक और एक मकान नोएडा सेक्टर-27 में है। पांच वर्ष पहले उनके पास छह मकान थे।

    जेवरात में बढ़ोत्तरी नहीं हुई है। डॉ. महेश शर्मा के पास 4.67 लाख के जेवरात, उनकी पत्नी के पास 37.07 लाख के जेवरात हैं। डॉ. महेश शर्मा और उनकी पत्नी के पास 70.77 लाख रुपये के वाहन हैं।

    दूसरे चरण में होंगे नोएडा-ग्रेटर में चुनाव

    उत्तर प्रदेश की गाजियाबाद (Ghaziabad), गौतमबुद्ध नगर (Gautambuddha Nagar) लोकसभा सीट पर दूसरे चरण यानी 26 अप्रैल को चुनाव होंगे। उत्तर प्रदेश में सातों चरण में चुनाव होंगे।

    चरण और मतदान की तीराख

    पहला चरण- 19 अप्रैल

    दूसरा चरण- 26 अप्रैल

    तीसरा सात- मई

    चौथा चरण- 13 मई

    पांचवा- 20 मई

    छठा चरण- 25 मई

    सातवें चरण- एक जून