विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 09, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Shrikant Tyagi Noida: स्वीमिंग पूल में बाउंसरों को लेकर घुस जाता था श्रीकांत त्यागी, घबरा जाती थीं महिलाएं

By Abhishek TiwariEdited By:
Published: Tue, 09 Aug 2022 08:44 AM (IST)

Shrikant Tyagi Case सोसायटी में महिला से बदसलूकी के मामले में फरार श्रीकांत त्यागी का महिलाओं ने काला चिट्ठा खोला ...और पढ़ें

Shrikant Tyagi Noida: स्वीमिंग पूल में बाउंसरों को लेकर घुस जाता था श्रीकांत त्यागी
Shrikant Tyagi Noida: स्वीमिंग पूल में बाउंसरों को लेकर घुस जाता था श्रीकांत त्यागी

नोएडा, जागरण संवाददाता। अतिक्रमण पर कार्रवाई के बाद महिलाओं ने कहा कि जीत अभी नहीं हुई है। लोग भय में हैं। आरोपित का संरक्षण पुलिस, प्रशासन व सत्ताधारी लोग करते थे। श्रीकांत त्यागी (Shrikant Tyagi) स्वीमिंग पूल में बाउंसरों को लेकर घुस जाता था। महिलाएं असहज होने पर विरोध करती थीं तो आरोपित धमकी देता था।

स्वाति अग्रवाल ने बताया कि सोसायटी में अतिक्रमण करने पर 25 चक्कर लगाए थे, तब नोटिस मिला था। पुलिस भी शिकायत करने पर सोसायटी में कई बार पहुंची है, लेकिन वहां भी श्रीकांत का प्रभाव काम आता रहा है। यह बातें सोसायटी की महिलाओं ने अतिक्रमण की कार्रवाई होने के बाद प्रेसवार्ता में कही।

महिलाओं से अभद्रता करता था भाजपा नेता

सोसायटी की महिला ने बताया कि आरोपित तीन गाड़ियों पर उत्तर प्रदेश शासन का लोगो लगाया था। क्या उस समय पुलिस सो रही थी। एक किरायेदार के बच्चों से लड़ाई हुई थी। श्रीकांत त्यागी उनके घर गया व अभद्रता की। इसके कारण लोग सोसायटी छोड़कर चले गए। नई कार को श्रीकांत त्यागी के बच्चों ने नुकसान पहुंचाया।

इस पर त्यागी की तरफ से परिवार को धमकी दी गई। सोसायटी निवासी व पूर्व आरडब्ल्यूए पदाधिकारी स्वाति अग्रवाल ने बताया कि आरोपित फोन कर धमकी देता था। आदतन अभद्रता का आदी श्रीकांत दशहरा के समय अतिक्रमण कर रहा था। विरोध पर आरोपित ने सभी को धमकाया था। रखरखाव शुल्क नहीं जमा करने पर भी कई बार आरोपित की बिजली पहले भी काटी गई थी।

पुलिस ने आरोपित को भगाया

आरोप लगाया कि पुलिस की मिलीभगत से ही आरोपित शुक्रवार को घटना के बाद फरार हो गया। करीब ढाई बजे हुई घटना के बाद सोसायटी में पहुंची पुलिस से निवासियों ने आरोपित के घर में ही होने का दावा कर निवासी ने घर की तलाशी की मांग की। इसके बावजूद पुलिस ने सहयोग नहीं किया।

दावे के बावजूद 48 घंटे बाद भी नहीं हुई गिरफ्तारी

पुलिस, विधायक, सांसद और जिलाधिकारी ने आरोपित की गिरफ्तारी का दावा 48 घंटे में किया, लेकिन आरोपित अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया। व्यथा बताते हुए महिमा जोशी ने 24 घंटे सुरक्षा देने की मांग की है।

उनका कहना है महिलाओं की सुरक्षा कौन करेगा, जिससे किसी के परिवार पर कोई आंच नहीं आए। प्रियंका ने कहा कि अभी तक सभी अधिकारी कार्रवाई से स्वयं को बचा रहे थे। नविता सिंह ने कहा कि लोग डरे हुए हैं।

जीएसटी टीम ने की धर्मकांटे की जांच, तीन साल से बंद

सोमवार को जीएसटी विभाग श्रीकांत के भंगेल स्थित धर्मकांटे की जांच को पहुंचा। दो वाणिज्य कर अधिकारियों ने यहां 20 मिनट तक जांच की। विभाग को सूचना मिली थी कि धर्मकांटे के व्यापार में जीएसटी में हेराफेरी की जा रही है। कागजों की जांच न होने से जीएसटी चोरी की बात से फिलहाल अधिकारियों ने इन्कार किया है।

अब नोटिस भेजकर सभी दस्तावेज उपलब्ध कराने को कहा जाएगा, जिसके लिए एक सप्ताह का समय दिया जाएगा। ज्वाइंट कमिश्नर मनोज विश्वकर्मा ने बताया कि भंगेल में एलिवेटेड का निर्माण कार्य चलने के कारण तीन वर्ष से धर्मकांटा बंद है। जानकारी नहीं मिल सकी है कि किसके नाम पर धर्मकांटा पंजीकृत है। पैन कार्ड की भी जानकारी नहीं मिली है।