विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 05, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Noida News:निर्माणाधीन मकान के लिए खुदाई कर निकाली गई मिट्टी का ढेर गिरने से सात वर्षीय मासूम की मौत

By Jagran NewsEdited By: Pradeep Kumar Chauhan
Published: Sat, 05 Nov 2022 05:40 PM (IST)

निर्माणाधीन मकान के लिए खुदाई कर निकाली गई मिट्टी का ढेर ऊपर गिरने से सात वर्षीय मासूम की मौत हो ...और पढ़ें

Noida News: सेक्टर-31 के प्लाट संख्या 67 ए में मकान का निर्माण कार्य कराया जा रहा था।
Noida News: सेक्टर-31 के प्लाट संख्या 67 ए में मकान का निर्माण कार्य कराया जा रहा था।

नोएडा, जागरण संवाददाता। निर्माणाधीन मकान के लिए खुदाई कर निकाली गई मिट्टी का ढेर ऊपर गिरने से सात वर्षीय मासूम की मौत हो गई। इस मामले में सेक्टर-20 कोतवाली पुलिस ने संबंधित मकान के मालिक राजेश अरोड़ा और ठेकेदार जयराम को निर्माण कार्य के दौरान लापरवाही बरतने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। मकान मालिक राजेश अरोड़ा वर्तमान में सेक्टर-36 में रहते हैं और जयराम हमीरपुर के मौदहा थानाक्षेत्र के बहरेला गांव का रहने वाला है,जो वर्तमान में बादलपुर थानाक्षेत्र के छपरौला गांव में रह रहा है। कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि राजेश अरोड़ा द्वारा सेक्टर-31 के प्लाट संख्या 67 ए में मकान का निर्माण कार्य कराया जा रहा था।

खेलने के दौरान गिरा मिटटी का ढेर

यहां जालौन के कदौरा थानाक्षेत्र के नंगवा गांव के चंद्रशेखर बीते एक माह से काम कर रहे थे। शुक्रवार शाम को तीन बजे के करीब चंद्रशेखर की सात साल की बेटी मनोरमा निर्माणस्थल पर पहुंची और वहीं खेलने लगी। निर्माणाधीन मकान के बेसमेंट में मानक के अनुसार खुदाई नहीं हुई और खुदाई कर निकाली गई मिट्टी को बगल में ही एकत्र कर दिया गया। खेलने के दौरान मनोरमा के ऊपर मिट्टी का ढेर गिर गया और वह उसमें दब गई।

ठेकेदार के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज 

गंभीर हालत में मासूम के पिता बेटी को लेकर नजदीक के अस्पताल पहुंचे,जहां चिकित्सकों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। मासूम के पिता की शिकायत पर मकान मालिक और ठेकेदार के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के तहत मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि निर्माण स्थल पर सुरक्षा मानदंडों का पालन नहीं किया गया था। किसी भी निर्माण स्थल पर यदि खुदाई का कार्य चल रहा है, तो उस स्थान को घेरने की आवश्यकता है जो इस विशेष स्थल पर नहीं किया गया था। मासूम के शव को पोस्टमार्टम के बाद स्वजन को सौंप दिया गया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।