Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ठगों ने महिला डॉक्टर को अश्लील वीडियो शेयर कर 48 घंटे रखा डिजिटल अरेस्ट, फिर ठग लिए 60 लाख रुपये

    Updated: Fri, 26 Jul 2024 08:29 AM (IST)

    दिल्ली से सटे नोएडा (Noida Fraud) के सेक्टर 77 में रहने वाली एक महिला डॉक्टर को ठगों ने अपना शिकायर बनाया। आरोपियों ने सबसे पहले महिला को अश्लील वीडियो भेजा। जिसके बाद पुलिस और जेल का डर दिखाकर उससे 60 लाख रुपये हड़प लिए। ठगों को दो बैंकों से पैसे भेजे गए। पहले से 10 लाख और दूसरे से 49.54 लाख रुपये। पढिए पूरी खबर

    Hero Image
    Noida News: ठगों ने महिला डॉक्टर को बनाया शिकार। फाइल फोटो

     जागरण संवाददाता, नोएडा। (Noida Crime News) साइबर ठगों ने डिजिटल अरेस्ट कर नोएडा के सेक्टर 77 स्थित महिला चिकित्सक से 60 लाखन की ठगी की। अब इस मामले के तार थाइलैंड व कंबोडिया के गिरोह से जुड़ रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक साइबर सेल को प्राथमिक जांच में जयपुर व अहमदाबाद के दो बैंक खातों की जानकारी मिली है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पुलिस ने खाते को किया फ्रीज

    जिसमें ठगी की रकम भेजी गई है। इन खातों में अभी चार हजार रुपये की धनराशि शेष है, जिसे फ्रीज कर दिया गया है। इन खातों से ठगी की रकम कई अन्य खातों में भेजी गई है, जिसकी पुलिस जांच कर रही है।

    पहले 10 लाख फिर 49-54 लाख कराए  ट्रांसफर

    ठगों ने महिला डॉक्टर पर अश्लील वीडियो बनाने वाले गिरोह में शामिल होने का आरोप लगाकर 48 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखा था। इसके बाद राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई करने का डर दिखाकर आईसीआईसीआई बैंक के खाते में 10 लाख और इंडसइंड बैंक के खाते में 49.54 लाख रुपये ट्रांसफर कराए थे।

    साइबर गुलामी को लेकर गृह मंत्रालय सख्त एसीपी साइबर सेल गौतमबुद्ध नगर विवेक रंजन राय ने बताया कि

    गृह मंत्रालय को साइबर सेलेवरी का इनपुट मिला है। गौतमबुद्ध नगर जिले से कंबोडिया, वियतनाम व थाइलैंड जाने वाले 235 लोगों की सूची बनाई गई है। कमिश्नरेट पुलिस, साइबर सेल व लोकल पुलिस को सभी लोगों की जांच करने के आदेश मिला हैं। इन लोगों की जांच कर पूछताछ की जा रही है। ऐसा करने वाली कंपनी और संस्था के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसकी रिपोर्ट गृह मंत्रालय को भी भेजी जाएगी।

    विवेक रंजन राय, एसीपी साइबर सेल 

    यह भी पढ़ें: Noida Accident: गौर सिटी मॉल के सामने अज्ञात वाहन ने सोते हुए तीन युवकों को कुचला, दो की मौत; एक घायल