Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    SDM ने किया बाढ़ संभावित खादर क्षेत्र का दौरा, मौके पर पुलिस और NDRF की टीमें तैनात

    Updated: Fri, 05 Sep 2025 03:51 PM (IST)

    एसडीएम जेवर अभय कुमार सिंह ने रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र के बाढ़ संभावित खादर क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने ग्रामीणों को जागरूक करते हुए बच्चों और पशुओं को नालों से दूर रखने की सलाह दी। यमुना में जलस्तर बढ़ने की आशंका के चलते प्रशासन ने मुनादी कराई और बाढ़ चौकियां स्थापित की गईं जहां पुलिस और एनडीआरएफ की टीमें तैनात हैं।

    Hero Image
    एसडीएम जेवर ने किया बाढ़ संभावित क्षेत्र का किया भ्रमण

    संवाद सहयोगी, रबूपुरा (ग्रेटर नोएडा)। ग्रेटर नोएडा में रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र स्थित बाढ़ संभावित खादर क्षेत्र का एसडीएम जेवर अभय कुमार सिंह ने भ्रमण करने पहुंचे। उन्होंने मेहंदीपुर खादर उर्फ चंडीगढ़, मेहंदीपुर बांगर, पलहका व फलैदा के संभावित बाढग्रस्त क्षेत्र का भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वहीं, बाढ़ के संभावित खतरे की आशंका को देखते हुए ग्रामीणों ने वार्ता कर उन्हें जागरूक किया। अनुरोध किया कि वह अपने बच्चों और पशुओं को नालों के आसपास न लेकर जाएं। किसी भी आपात स्थिति में तुरंत पुलिस और प्रशासन को सूचित करें।

    प्रशासन द्वारा ग्रामीणों को मुनादी कराकर आगाह किया गया कि यमुना में हथनी कुंड बैराज से छोड़े गए पानी से जलस्तर बढ़ सकता है। इसलिए संभावित बाढ़ से बचाव को सजग रहने की जरूरत है। मेहंदीपुर खादर उर्फ चंडीगढ़ के ग्राम प्रधान अमरीक सिंह ने बताया कि सभी ग्राम वासियों को मुनादी कराकर प्रशासन के फैसले से अवगत करा दिया गया है।

    यमुना में पानी आने से चिंता बढ़ गई है। क्षेत्र में बनाई गई बाढ़ चौकिया पर पुलिस, हल्का लेखपाल व एनडीआरफ की टीम तैनात की गई है। जो रात दिन मौके पर रहकर निगरानी कर रही हैं।

    comedy show banner
    comedy show banner