Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Ravan Dahan 2023: साइट चार में 70 फीट और पाई एक में होगा 60 फीट रावण का दाहन

    By Ankur TripathiEdited By: Abhishek Tiwari
    Updated: Tue, 24 Oct 2023 11:35 AM (IST)

    सेंट्रल पार्क में आयोजित रामलीला में हजारों की संख्या में भीड़ पहुंचने का अनुमान लगाया गया है। भीड़ को देखते हुए विशेष इंतजाम किए गए है। सुरक्षा के लिहाज से चप्पे चप्पे पर पुलिस मुस्तैद रहेगी। शहर के साइट चार में श्री रामलीला कमेटी द्वारा पुतलों का दहन किया जायेगा। शहर में सबसे बड़ा पुतला श्री रामलीला कमेटी की तरफ से तैयार किया गया है।

    Hero Image
    Ravan Dahan 2023: साइट चार में 70 फीट और पाई एक में होगा 60 फीट रावण का दाहन

    जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। बुराई पर अच्छाई की जीत के पर्व विजयदश्मी के उपलक्ष्य में ग्रेटर नोएडा शहर में कई जगहों पर बुराई के प्रतीक रावण, कुंभकरण और मेघनाद के पुतले का दाहन मंगलवार को किया जाएगा, जिसके लिए दिनभर तैयारियों का दौर चलता रहा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    साइट चार स्थित सेंट्रल पार्क में आयोजित रामलीला में हजारों की संख्या में भीड़ पहुंचने का अनुमान लगाया गया है। भीड़ को देखते हुए विशेष इंतजाम किए गए है। पूरे परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए है। वहीं पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह चौकस है।

    Also Read-

    Dussehra 2023: दिल्ली-NCR में इन जगहों पर होगा रावण दहन, फैमिली के साथ घूमने की बेस्ट 10 जगहें

    सुरक्षा के लिहाज से चप्पे चप्पे पर पुलिस मुस्तैद रहेगी। शहर के साइट चार में श्री रामलीला कमेटी द्वारा पुतलों का दहन किया जायेगा। शहर में सबसे बड़ा पुतला श्री रामलीला कमेटी की तरफ से तैयार किया गया है, यहां रावण का पुतला 70 फीट लंबा है, जबकि कुंभकरण व मेघनाथ के पुतले 65-55 फीट के बनाए गए हैं।

    मीडिया प्रभारी विनोद कसाना ने बताया आज शाम चार बजे से दशहरा मेला शुरू हो जायेगा। शाम आठ बजे विशालकाय रावण, कुंभकरण और मेघनाद के पुतलों का दहन होगा। बुधवार को भरत मिलाप, श्रीराम राज्याभिषेक का मंचन किया जायेगा।

    60 फीट का बनाया गया रावण का पुतला

    उधर सेक्टर पाई एक में आयोजित रामलीला मैदान में श्री धार्मिक रामलीला कमेटी द्वारा रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद का पुतला तैयार किया गया है। इसमें रावण का पुतला 60 फीट का बनाया गया है।

    कमेटी के अध्यक्ष आनंद भाटी ने बताया कि पशाम सात बजे रावण का पुतला जलाया जाएगा। इसके साथ ही ग्रेनो की रामलीला में भी रात आठ बजे ही पुतले जलाए जाएंगे। सूरजपुर,रबूपुरा और जेवर की रामलीला में भी शाम सात बजे के बाद ही पुतले जलाए जाएंगे।