Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यूनेस्को इंडिया अफ्रीका हैकाथान का उदघाटन कर सकती हैं राष्ट्रपति, कई देशों के युवा कार्यक्रम में करेंगे शिरकत

    By Manesh TiwariEdited By: Abhishek Tiwari
    Updated: Sun, 23 Oct 2022 10:57 AM (IST)

    UNESCO India-Africa Hackathon गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय में 22 से 25 नवंबर तक यूनेस्को इंडिया अफ्रीका हैकाथान का आयोजन होना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 नवंबर को समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। 25 से अधिक अफ्रीकी देशों के युवा कार्यक्रम में शिरकत करेंगे

    Hero Image
    यूनेस्को इंडिया अफ्रीका हैकाथान का उदघाटन कर सकती हैं राष्ट्रपति

    ग्रेटर नोएडा, जागरण संवाददाता। पहली बार आयोजित होने वाले यूनेस्को इंडिया अफ्रीका हैकाथान का आयोजन गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय में 22 से 25 नवंबर तक होना है। हैकाथान(यूआइए) में भारत के साथ ही अफ्रीकी देशों के लगभग एक हजार युवा विभिन्न तकनीकी समस्याओं का समाधान खोजेंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    तैयारियों में जुटी टीम

    कार्यक्रम में युवाओं के साथ ही विभिन्न अफ्रीकी देशों के शिक्षा मंत्री भी रहेंगे। 22 नवंबर को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु (President Draupadi Murmu) कार्यक्रम का उदघाटन करेंगी। प्रतियोगिता के विजेताओं को 25 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंन्द्र मोदी सम्मानित करेंगे। आयोजन को देखते हुए शिक्षा, विदेश सहित अन्य मंत्रालयों की टीम जुट गई है। जल्द ही विभिन्न मंत्रालयों की टीम गौतमबुद्ध वि. का दौरा कर सकती है।

    समस्याओं का समाधान खोजने का दिया जाता था चैलेंज

    भारत में हैकाथान का आयोजन पिछले कुछ वर्षों से होता रहता है। देश में आयोजित होने वाली हैकाथान में हिस्सा लेने वाले छात्रों की टीम को विभिन्न मंत्रालयों की समस्याओं का समाधान खोजने का चैलेंज दिया जाता था। संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक व सांस्कृतिक संगठन की पहल पर पहली बार इंडिया-अफ्रीका हैकाथान का आयोजन किया जा रहा है।

    गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय में उपलब्ध 2000 क्षमता के आडिटोरियम व यहां पर उपलब्ध विभिन्न सुविधाओं को देखते हुए कार्यक्रम आयोजन के लिए जीबीयू का चयन किया गया है। कार्यक्रम का आयोजन संयुक्त रूप से भारत सरकार के शिक्षा, विदेश व यूनेस्को की ओर से संयुक्त रूप से आयोजन किया जा रहा है।

    आयोजन को सफल बनाने के लिए जुटा शिक्षा मंत्रालय

    कार्यक्रम में शामिल होने के लिए 25 से अधिक अफ्रीकी देशों के मंत्रियों को विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम में आने के लिए कई देशों के मंत्रियों ने स्वीकृति दे दी है। पहली बार आयोजित हो रहे बड़े आयोजन को सफल बनाने के लिए शिक्षा मंत्रालय जुट गया है। मंत्रालय की ओर से उत्तर प्रदेश सरकार व गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय प्रशासन को पत्र जारी कर आयोजन की तैयारियों में जुटने की अपील की गई है।

    पत्र में कहा गया है कि विश्व स्तरीय आयोजन को देखते हुए प्रदेश सरकार के पास अच्छा अवसर है। कार्यक्रम में विभिन्न अफ्रीकी देशों के लगभग 600 व 300 भारतीय युवा शामिल होंगे। सभी छात्रों के रहने की व्यवस्था गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय के विशाल परिसर में ही होगी। शासन द्वारा जारी पत्र के बाद आयोजन की तैयारियों की रूपरेखा बनाने में विवि प्रशासन जुट गया है।

    Noida: नोएडा में गजब की नीलामी! 450 मीटर प्लॉट की कीमत 9 करोड़, बोली लगी 1125 करोड़

    नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से आ रही बड़ी खुशखबरी, किसानों की सहमति से जमीन अधिग्रहण का रास्ता साफ

    comedy show banner
    comedy show banner