Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'चलोगे जेल', महिला पत्रकार से रेट पूछने वालों से पुलिस ने पूछा; अखिलेश यादव ने नारी सुरक्षा पर सरकार को घेरा

    Updated: Fri, 16 Aug 2024 08:23 AM (IST)

    Female Journalist Molested in Noida सेक्टर 20 थाना क्षेत्र में एक निजी चैनल की महिला पत्रकार के साथ छेड़छाड़ मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने यूपी सरकार पर निशाना साधा है। बता दें यह घटना तब हुई जब पीड़िता कैब के इंतजार में सड़क पर खड़ी थी। इस दौरान बदमाशों ने अभद्र टिप्पणी की थी।

    Hero Image
    Noida News: महिला पत्रकार से छेड़छाड़ करने वाले दोनों आरोपी गिरफ्तार। जागरण फोटो

     मुनीश शर्मा, नोएडा। सेक्टर 20 थाना क्षेत्र के सेक्टर 18 स्थित डीएलएफ मॉल के पास बुधवार देर रात महिला मीडिया कर्मी से छेड़छाड़ करने के मामले में पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों के पास बाइक भी बरामद की।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एडिशनल डीसीपी मनीष कुमार मिश्र ने बताया कि इंटरनेट मीडिया के माध्यम से महिला मीडिया कर्मी पर कमेंट करने की सूचना प्राप्त हुई थी। तत्काल पीड़िता से संपर्क कर थाना सेक्टर-20 (Noida Police) पर मुकदमा दर्ज किया गया था।

    घटना के अनावरण के लिए तीन टीमों का गठन किया गया। घटनास्थल के आस-पास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया। आरोपितों को चिन्हित करते हुए गिरफ्तार किया गया। आरोपितों की पहचान 25 वर्षीय अश्वत निवासी बलवाखेड़ी मुजफ्फरनगर व 27 वर्षीय विपिन हरनौती मुजफ्फरनगर के रूप में हुई।

    सफेद टी-शर्ट बताई थी पहचान

    पीड़िता ने बताया था कि बाइक पर पीछे बैठे युवक ने पहले हाय किया और उसके बाद रेट की बात कहते हुए अभद्र टिप्पणी की थी। दोनो़ ने हेलमेट पहने हुए थे। पीछे बैठे युवक ने सफेद टी-शर्ट पहने होने की पहचान बताई थी।

    दो बार पहले भी हो चुकी हैं शिकार, महिला सम्मान की अपील

    दैनिक जागरण संवाददाता से बात करते हुए महिला मीडिया कर्मी ने बताया कि हाल में अट्टा मार्केट में खरीदारी के दौरान एक युवक आया था और उसने हाय-हेलो करते हुए मोबाइल नंबर मांगा था और सुंदरता को लेकर भी कुछ कहा था। इसी तरह एक माह पहले दिल्ली के कनॉट प्लेस पर भी एक युवक ने परेशान किया था।

    इसी तरह की घटना के बारे में उनसे जुड़ी बहुत युवती व महिला भी बता चुकी हैं। वह दिल्ली एनसीआर में युवकों के महिलाओं के प्रति गलत व्यवहार से परेशान हैं। उन्होंने लोगों से मर्दवादी सोच एक तरफ रखते हुए महिलाओं का सम्मान करने की अपील की है।

    अखिलेश यादव ने सरकार पर साधा निशाना

    सपा मुखिया (SP News) व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि भाजपा (BJP News) राज में उप्र के अंदर नारी के मान-सम्मान से खिलवाड़ अपवाद नहीं रहा है। सत्ता के साये में बैठे लोग सरेआम ‘वीभत्स सवाल’ करके नारी को अपमानित कर रहे हैं। नोएडा में एक बार पुनः नारी की गरिमा को ठेस पहुँचाने वाला कृत्य हुआ है। इससे कुछ दिनों पहले ‘दिलवाए’ गये बयान में कितनी सच्चाई थी, ये बात पता चलती है। घोर निंदनीय! कहा कि दबंग अपराधियों के ख़िलाफ़ कठोरतम कार्रवाई हो।

    यह भी पढ़ें: 'क्या रेट लेगी', कैब के इंतजार में खड़ी महिला पत्रकार से छेड़छाड़; पुलिस ने मदद का दिया भरोसा

    comedy show banner
    comedy show banner