विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 18, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Coronavirus: बच्चे के कोरोना संक्रमित होने पर घबराएं नहीं अभिभावक, इन बातों का रखें ध्यान; सुरक्षित रहेगा बच्चा

By Abhishek TiwariEdited By:
Published: Mon, 18 Apr 2022 12:08 PM (IST)

Coronavirus News दिल्ली एनसीआर में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। अब इसकी चपेट में बच्चे भी आ रहे ...और पढ़ें

Coronavirus: बच्चे के कोरोना संक्रमित होने पर घबराएं नहीं अभिभावक, इन बातों का रखें ध्यान
Coronavirus: बच्चे के कोरोना संक्रमित होने पर घबराएं नहीं अभिभावक, इन बातों का रखें ध्यान

नोएडा/गाजियाबाद, जागरण संवाददाता। राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा और गाजियाबाद में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। स्कूल जाने वाले बच्चे भी संक्रमण की चपेट में तेजी से आ रहे हैं। एक ही कक्षा के कई बच्चों के संक्रमित मिलने से अभिभावक चिंतित होने लगे हैं। उन्हें अपने बच्चों के संक्रमित होने की चिंता सताने लगी हैं, लेकिन डॉक्टरों का कहना है कि अभिभावकों को घबराने के बजाए सावधानी से काम लेना चाहिए।

विनायक अस्पताल के एमडी मेडिसिन डा. सौरभ चौधरी का कहना है बड़ों की तरह, बच्चे भी किसी अन्य परिवार के सदस्यों और दोस्तों से संक्रमित हो जाते हैं। यदि परिवार में कोई वायरस से संक्रमित हैं तो बच्चों सहित परिवार के अन्य सदस्यों को भी अपनी जांच करवानी चाहिए। टेस्ट करवाने से आपको यह पता चलेगा कि आपके घर के बच्चे वायरस से कितने सुरक्षित हैं। हालांकि कई बार बच्चों में कोरोना वायरस के कोई लक्षण नहीं दिखते या फिर कई बार वह असिम्प्टोमटिक होते हैं, फिर भी वह इसकी चपेट में आ जाते हैं। इसलिए टेस्ट जरूर करवाना चाहिए।

वहीं फेलिक्स अस्पताल के शिशु रोग विशेषज्ञ डा. डीके गुप्ता का कहना है स्कूल भेजते समय अभिभावक बच्चों को मास्क पहनने के लिए प्रेरित करें। घर का बना हुआ खाना बच्चों को दे। खांसते-छींकते बच्चे से दूरी बनाने के लिए कहें। अपना टिफिन, पानी बोटल, स्टेशनरी का सामान शेयर करने से रोके।

अभिभावक इन बातों का रखें ध्यान

  • बच्चों को साफ-सफाई के बारे में बताएं और कोरोना के बारे बताकर बचाव के टिप्स बताएं।
  • बच्चों को थोड़ा भी सर्दी, जुकाम, बुखार तो इलाज शुरू करें ।
  • बच्चों की ठंडी चीजें जैसी आइसक्रीम, चाकलेट, ठंडा पेय लेने से रोकें।
  • कोविड के नए लक्षणों में पेट दर्द, उल्टी, दस्त जैसी समस्या होने पर तुरंत डाक्टर को बताएं।
  • अपने साथ बच्चों को व्यायाम, योगा और सूर्य नमस्कार जरूर कराएं।

नोएडा: आज 19 बच्चों सहित 65 नए संक्रमित मिले

उल्लेखनीय है कि नोएडा में बीते 24 घंटे में सोमवार को कोरोना के 65 नए मामले सामने आए हैं। इनमें 19 बच्चे शामिल हैं। वहीं 13 मरीज स्वस्थ हुए हैं। अब सक्रिय केस 332 हो गए हैं। 10 दिन में 99 बच्चे संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। सभी सक्रिय मरीजों का इलाज होम आइसोलेशन में चल रहा है। अबतक 99,043 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 98,221 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि संक्रमण से अबतक 490 की जान गई है।

गाजियाबाद : कोरोना के 20 नए केस मिले, सक्रिय केस हुए 129

गाजियाबाद में सोमवार को तीन हजार लोगों की जांच रिपोर्ट आने पर 20 नए संक्रमित मिले हैं। इनमें दो स्कूलों के छात्र भी शामिल है। स्वास्थ्य विभाग ने बीस स्कूलों में जांच शिविर लगाने के निर्देश जारी कर दिए है। संक्रमण दर बढ़ने के साथ ही विभाग ने कोरोना रोकथाम को लेकर कांटेक्ट ट्रेसिंग बढ़ा दी है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।