Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Yamuna Expressway पर आज से वाहनों की अधिकतम रफ्तार हुई कम, जानिए क्या है नई स्पीड लिमिट

    By Dharmendra KumarEdited By: Abhishek Tiwari
    Updated: Thu, 15 Dec 2022 07:32 AM (IST)

    Yamuna Expressway News यमुना एक्सप्रेस-वे पर आज गुरुवार से वाहनों की अधिकतम रफ्तार को कम कर दिया गया है। अब वाहन 75 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ ...और पढ़ें

    Hero Image
    Yamuna Expressway पर आज से तेज नहीं दौड़ पाएंगे वाहन

    ग्रेटर नोएडा, जागरण संवाददाता। कोहरे को देखते हुए यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार अर्द्धरात्रि से वाहनों की अधिकतम गति सीमा 75 किमी प्रति घंटा कर दी गई है। अभी तक हल्के वाहनों के लिए अधिकतम रफ्तार सीमा 100 किमी प्रति घंटा थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भारी वाहनों के लिए भी अधिकतम गति सीमा 80 किमी प्रति घंटा से घटाकर 60 किमी प्रति घंटा कर दी गई है। यह व्यवस्था 15 फरवरी तक लागू रहेगी।

    उल्लंघन करने वाले वाहनों पर होगी कार्रवाई

    इस व्यवस्था को पंद्रह दिसंबर से पंद्रह फरवरी तक के लिए लागू किया गया है। प्राधिकरण एसीईओ मोनिका रानी ने बताया कि अधिकतम गति सीमा का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर यातायात पुलिस कार्रवाई करेगी।

    एक्सप्रेस-वे का संचालन कर रही कंपनी जेपी इंफ्राटेक ने साफ्टवेयर में जरूरी बदलाव किए हैं, ताकि अधिकतम गति सीमा का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर प्रभावी कार्रवाई हो सके। एक्सप्रेस-वे पर दुर्घटनाओं को रोकने के लिए वाहन चालकों को जागरूक करने की कार्रवाई भी की जाएगी।

    नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर भी वाहनों की स्पीड लिमिट होगी कम

    उल्लेखनीय है कि यमुना एक्सप्रेसवे के बाद नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे (Noida-Greater Noida Expressway) पर भी वाहनों के लिए गति सीमा को कम किया जाएगा। ऐसा कोहरे को देखते हुए किया जा रहा है। यहां चार पहिया वाहनों के लिए गति सीमा को 100 से कम कर 80 किमी प्रति घंटा किया जाएगा। अधिकारियों के मुताबिक, एक्सप्रेसवे पर होने वाली दुर्घटनाओं पर लगाम के लिए गति सीमा को कम किया जाएगा।