Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सात फेरे और 7 दिन तक मजे... फिर रात में कर देती थी कांड; दुल्हन की सच्चाई जान उड़े अफसरों के होश

    Updated: Thu, 26 Dec 2024 03:28 PM (IST)

    ग्रेटर नोएडा में पिछले 10 साल से पुलिस को चकमा देकर लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले लुटेरी दुल्हन गिरोह का पर्दाफाश हो गया है। डीसीपी सेंट्रल शक्ति मोहन अवस्थी ने गुरुवार को लुटेरी दुल्हन गिरोह का खुलासा किया। गिरोह के चार सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरोह का सरगना युवक और उसकी साथी पत्नी हैं। मामले की जांच जारी है।

    Hero Image
    नोएडा से लुटेरी दुल्हन गिरोह का पर्दाफाश।

    जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। नौ वर्षों से सक्रिय लुटेरी दुल्हन गिरोह के सदस्यों की उम्र ढलने लगी थी। शादी के इच्छुक लोगों को शिकार बनाने में खासी मशक्कत करनी पड़ती थी। धोखाधड़ी का धंधा मंदा पड़ने लगा। गिरोह के सदस्य दुल्हन के बाबा, दादी, मां, पिता और भाई-बहन आदि के किरदार निभाने लायक ही बचे। ऐसे में कम उम्र की लड़कियों को शादी और रुपयों का लालच देकर गिरोह में शामिल कर लिया। शिकार होते थे अधेड़, तलाकशुदा व विदुर...। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र की युवती को शादी और रुपयों का लालच देकर गिरोह में शामिल किया गया, लेकिन युवती ने गिरोह के मंसूबों पर पानी फेरते हुए पुलिस से शिकायत कर गिरोह का भंडाफोड़ करा दिया। पुलिस उपायुक्त सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी ने बृहस्पतिवार को लुटेरी दुल्हन गिरोह का फर्दाफाश किया। पूछताछ में गिरफ्तार गिरोह के चार सदस्यों ने चौंकाने वाले वाक्या बयां किए। 

    महिला समेत चार सदस्यों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    डीसीपी के मुताबिक, लुटेरी दुल्हन गिरोह के सरगना व महिला समेत चार सदस्यों को सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने सर्विलांस और सीडीटी टीम की मदद से गिरफ्तार किया है। आरोपितों की पहचान गिरोह के प्रदीप निवासी जरगवां गांव थाना रामघाट बुलंदशहर, आमिर निवासी मोहम्मद शाह जमाल थाना देहली गेट, अलीगढ़, संतोष निवासी इंदिरा नगर थाना क्वारसी अलीगढ़ व मालती निवासी गली नंबर-10 इंदिरा नगर थाना देहलीगेट अलीगढ़ के रूप में हुई है। 

    गिरोह की फरार लुटेरी दुल्हन अनम पत्नी आमिर की तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि आरोपितों ने अब तक करीब 20 से 30 लोगों को धोखाधड़ी का शिकार बनाया है। आरोपितों से अन्य बिंदुओं पर भी पूछताछ की जाएगी। फिलहाल कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। 

    गिरोह के सदस्य फिल्मी कलाकारों की तरह बदलते रहते थे किरदार

    लुटेरी दुल्हन गिरोह के सदस्य फिल्मी कलाकारों की तरह रिश्ता तय करते समय किरदार बदलते रहते थे। गिरोह का सरगना 32 प्रदीप दुल्हन के मामा का किरदार निभाता था। जबकि दंपती आमिर 25 व अनम 24 मुख्य किरदार निभाते थे। 

    शादी तय करते समय लुटेरी दुल्हन के किरदार में अनम और पति आमिर उसका भाई बन जाता था। वहीं संतोष का काम शादी के इच्छुक लोगों को ढूंढकर प्रदीप से मुलाकात कराना रहता था। मालती मौसी या मां के किरदार में रहती थी। मालती को प्रत्येक मामले में 5 से 10 हजार रुपये दिये जाते थे। 

    लालच देकर भोली-भाली युवतियों को फंसाते थे 

    डीसीपी के मुताबिक गिरोह के सदस्य भोली भाली युवतियों को शादी और रुपयों का लालच देते थे। फिर शादी के इच्छुक व्यक्ति की तलाश की जाती थी। शिकार मिलने पर प्रदीप का काम दुल्हन का रिश्तेदार बनकर दूल्हे से रुपयों व गहने आदि बनवाने की बातें तय करना रहता था। 

    शादी के बाद विदाई कराने के बाद गहने लेकर हो जाते थे फरार 

    डीसीपी ने बताया रिश्ता तय होने के बाद शादी कर लुटेरी दुल्हन को ससुराल भेज दिया जाता था। यदि अनम लुटेरी दुल्हन बनती थी तो ससुराल से मिले गहने व नकदी में उसका तय हिस्सा दिया जाता था। यदि दूसरी बहला फुसलाकर लाई गई लड़की दुल्हन बनती थी तो उसे 50 हजार रुपये ही दिए जाते थे। फिलहाल ससुराल पहुंचने पर दुल्हन मौका मिलने पर गहने व नगदी लेकर फरार हो जाती थी। यदि मौका नहीं मिलता था तो एक सप्ताह बाद गिराह के सदस्य गहने व नगदी समेत विदाई करा लाते। जहां रुके होते थे वहां से फरार हो जाते थे।

    सरगना पर पांच मुकदमे दर्ज, जा चुका है जेल 

    सरगना प्रदीप के खिलाफ बुलंदशहर, अलीगढ़ में पांच मुकदमे दर्ज हैं। वह गिरोह के अन्य सदस्यों के साथ पूर्व में जेल जा चुका है। आमिर व संतोष पर दो-दो मुकदमें और मालती पर एक मुकदमा दर्ज है। कुछ दिन पहले ही वह जेल से बाहर आई थी। गिरोह में शामिल लुटेरी दुल्हन अनम की तलाश की जा रही है। आरोपियों ने सूरजपुर क्षेत्र के कस्बा सूरजपुर से भी एक युवती को गिरोह में शादी का झांसा देकर फंसाने का प्रयास किया था। पुलिस की सूझबूझ एवं तत्परता से उक्त युवती को सकुशल ढूंढ लिया गया था। युवती ने ही पुलिस से गिरोह की शिकायत की थी।

    यह भी पढ़ें- एक था IAS: जिसकी तीन पत्नियों ने प्रॉपर्टी पर ठोका दावा, मामला जान घूमा अफसरों का दिमाग; हैरान कर देगी कहानी