Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नोएडा के रजत मायानगरी में बिखेर रहे अभिनय का जलवा, इस रोमांटिक टीवी सीरियल में करेंगे धमाकेदार एंट्री

    By Mangal YadavEdited By:
    Updated: Thu, 11 Mar 2021 09:15 PM (IST)

    रजत वर्मा बताते हैं कि शो में वे कार्तिक नाम के लड़के का किरदार निभा रहे है जोकि दिल्ली में एक बहुत ही अग्रिम परिवार से है। कार्तिक एक समझदार लड़का है जिसका एक फनी साइड भी है। वह समानता में विश्वास करता है।

    Hero Image
    टीवी सीरियल 'इश्क पर जोर नहीं' के एक्टर रजत शर्मा

    नोएडा [पारुल रांझा]। कड़ी मेहनत और लगन के दम पर कोई भी मुश्किल लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। अभिनय के प्रति 25 वर्षीय रजत वर्मा के लगाव ने आज उन्हें इस मुकाम पर पहुंचा दिया है, जहां वह परिचय के मोहताज नहीं। सेक्टर-122 निवासी रजत वर्मा 15 मार्च से टीवी सीरियल 'इश्क पर जोर नहीं' में नजर आएंगे। शो में रजत समानांतर लीड में होंगे। रजत इससे पहले रोमांटिक थ्रिलर ड्रामा शो बेहद-2 में ऋषि राय के रोल में भी काफी वाहवाही बटोर चुके हैं। साथ ही कई वेब सीरीज व यूट्यूब चैनल पर अपनी अदाकारी से लोगों का दिल जीत चुके हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कार्तिक का किरदार निभाएंगे रजत

    रजत वर्मा बताते हैं कि शो में वे कार्तिक नाम के लड़के का किरदार निभा रहे है, जोकि दिल्ली में एक बहुत ही अग्रिम परिवार से है। कार्तिक एक समझदार लड़का है, जिसका एक फनी साइड भी है। वह समानता में विश्वास करता है और अपने विचारों के बारे में बहुत खुला व स्पष्ट होने के लिए जाना जाता है। वह समाज के पारंपरिक मानदंडों पर सवाल उठता है और चुनौती देता है। कार्तिक जल्द ही किसी के प्यार में भी पड़ना चाहता है। वह चाहता है कि अपने पार्टनर के साथ रिलेशनशिप में बराबरी का भागीदारी बने। रजत वर्मा को उम्मीद है कि लोग पिछले शो की तरह ही नए शो में भी उन्हें उतना ही प्यार और समर्थन देते रहेंगे।

    जेनिफर विंगेट के साथ रजत की भूमिका को मिली थी सराहना

    पिता अजय कुमार वर्मा बताते है कि रजत के इश्क पर जोर नहीं शो का प्रोमो आउट हो चुका है। सीरियल 15 मार्च रात 9.30 बजे से प्रसारित किया जाएगा। परिवार के सभी सदस्य इसे लेकर काफी उत्साहित है। उन्होंने बताया कि बेटे को बचपन से ही कैमरा फेस करने का शौक था। इसे पूरा करने के लिए नोएडा से मास कॉम की पढ़ाई की। करियर के प्रारंभिक दौर में बेटे को जेनिफर विंगेट के साथ काम करने का अवसर मिला था।

    जेनिफर के साथ ऋषि राय यानी रजत की भूमिका को काफी सराहना भी मिली थी। वह धारावाहिक निषेध, अगर तुम साथ हो, शार्ट फिल्म लेट्स टाक, वेब सीरीज आफत, नजर बट्टू आदि में भी अपनी प्रतिभा दिखा चुके हैं। अभिनय के क्षेत्र में उन्हें कई अवार्ड भी मिल चुके हैं।

    comedy show banner
    comedy show banner