Noida: मनचलों के खौफ से सहमी आधी आबादी, वॉक पर निकली कर्नल की बेटी से छेड़छाड़; धमकी देकर फरार हो गए बदमाश
नोएडा के कोतवाली एक्सप्रेसवे क्षेत्र में बाइक सवार तीन मनचलों ने सरेराह घूमने निकली कर्नल की बेटी से छेड़छाड़ की है। एक बार छेड़खानी करने के बाद भी बदमाश नहीं माने और दोबारा लौटकर महिला के शरीर को छूकर छेड़छाड़ की और धमकी देकर फरार हो गए। मनचले बिना नंबर प्लेट की बाइक पर आए थे। पुलिस ने अज्ञात तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

नोएडा, जागरण संवाददाता। कोतवाली एक्सप्रेसवे क्षेत्र में बाइक सवार तीन मनचलों ने सरेराह घूमने निकली कर्नल की बेटी से छेड़छाड़ की है। एक बार छेड़खानी करने के बाद भी बदमाश नहीं माने और दोबारा लौटकर महिला के शरीर को छूकर छेड़छाड़ की और धमकी देकर फरार हो गए।
सैलून मैनेजर से भी छेड़छाड़
मनचले बिना नंबर प्लेट की बाइक पर आए थे। पुलिस ने अज्ञात तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बता दें कि एक दिन पहले ही कोतवाली सेक्टर-20 क्षेत्र में सैलून मैनेजर के साथ वहीं के कर्मचारी ने छेड़खानी का मामला सामने आया था। वहीं, दो दिन पहले ही अलग-अलग कोतवाली क्षेत्र में दो युवतियों के साथ दुष्कर्म होने का मामला भी सामने आया था।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।