Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पति बना रहा था दोस्त के साथ संबंध बनाने का दबाव, पत्नी पहुंच गई थाने; नौ लोगों के खिलाफ केस दर्ज

    By MOHD BilalEdited By: Shyamji Tiwari
    Updated: Fri, 21 Jul 2023 09:39 PM (IST)

    नोएडा में एक महिला ने पति समेत पर नौ लोगों पर वाइफ स्वैपिंग का आरोप लगाया है। महिला पिछले वर्ष अप्रैल में पति के साथ सेक्टर-75 के एक फ्लैट में पार्टी में गई थी। वहां पति का दोस्त अपनी पत्नी के साथ आया था। पार्टी में पति ने जबरन शराब पिलाई। फिर दोस्त के साथ सोने के लिए बोलने लगा।

    Hero Image
    पति बना रहा था दोस्त के साथ संबंध बनाने का दबाव

    नोएडा, जागरण संवाददाता। मुरादाबाद निवासी एक कॉलेज के प्रोफेसर और उनके परिवार के सदस्यों पर बहू ने वाइफ स्वैपिंग (पत्नियों की अदला-बदली) का आरोप लगाया है। महिला ने इस संबंध में पति समेत नौ लोगों के खिलाफ सेक्टर-39 स्थित महिला थाना में केस दर्ज कराया है। महिला थाना पुलिस मामले की जांच कर है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शादी के बाद दहेज के लिए करता प्रताड़ित

    मध्य प्रदेश के ग्वालियर की रहने वाली एक महिला की शादी जनवरी 2022 को मुरादाबाद के एक व्यक्ति के साथ हुई थी। महिला अपने पति और ससुरालवालों के साथ फेज-2 स्थित एक सोसाइटी में रहती है। आरोप है कि शादी के कुछ माह बाद से उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा।

    पत्नी को दोस्त के साथ सोने के लिए कहा

    पति जबरदस्ती शराब पिलाने के साथ मांसाहारी खाने का दबाव भी बनाता है। पिछले वर्ष अप्रैल में पति के साथ सेक्टर-75 के एक फ्लैट में पार्टी में गई थी। वहां पति का दोस्त अपनी पत्नी के साथ आया था। पार्टी में पति ने जबरन शराब पिलाई। फिर दोस्त के साथ सोने के लिए बोलने लगा।

    वाइफ स्वैपिंग का बना रहा दबाव

    पति ने कहा कि वह दोस्त की पत्नी उसके साथ सोएगी। जब महिला ने इनकार किया तो छोड़ने की बात कहने लगा। आरोप है कि पति उसके ऊपर वाइफ स्वैपिंग का दबाव बना रहा है। जबरदस्ती शराब पिलाता है। विरोध करने पर अनपढ़ गवार कहकर अपमानित करता है।

    महिला ने अपनी शिकायत में अपने पति, सास, ससुर, ननद, पति के दोस्त, पति के दोस्त की बीवी समेत नौ लोगों के खिलाफ शिकायत दी है। महिला थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है। महिला थाना पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। सभी के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

    क्या होती है वाइफ स्वैपिंग

    वाइफ स्वैपिंग यानी बीवियों की अदला-बदली। इस घिनौने खेल में लोग एक रात के लिए दूसरे की पत्नी के साथ संबंध बनाते हैं। अपनी पत्नी को उस महिला के पति के पास भेजते हैं। वाइफ स्वैपिंग को लेकर कई ग्रुप भी बनाए जाते हैं, जिनमें इस तरह के कपल्स एक-दूसरे से जुड़ते हैं।

    फिर आपसी रजामंदी से दूसरे के पार्टनर के साथ संबंध बनाते हैं। कई बार इस तरह के गेम के लिए बकायदा बड़े ग्रुप भी तैयार किए जाते हैं। ड्रा निकाला जाता है, जिससे तय होता है कि कौन, किसकी पत्नी के साथ जाएगा।

    comedy show banner
    comedy show banner