Supertech Twin Tower: सुपरटेक ट्विन टावर के ध्वस्तीकरण के दौरान ट्विटर पर आई मीम्स की बाढ़, देखें मजेदार मीम
Supertech Twin Tower Demolition Memes नोएडा में स्थित सुपरटेक ट्विन टावर (एपेक्स और सियान Apex and Ceyane Tower) 9 सेकेंड में ही जमींदोज हो गए। यह देश ...और पढ़ें

नोएा, जागरण डिजिटल डेस्क। Noida Supertech Twin Tower Demolition नोएडा के सेक्टर-93ए में स्थित सुपरटेक ट्विन टावर (एपेक्स और सियान, Apex and Ceyane Tower) 9 सेकेंड में ही जमींदोज हो गए। यह देश में अब तक सबसे ऊंची बिल्डिंग थी, जिसे विस्फोट के जरिए गिराया गया। इसकी चर्चा देश-विदेश से लेकर सोशल मीडिया पर है। वहीं, अब ट्विन टावर के ध्वस्तीकरण को लेकर मीम्स की बाढ़ आ गई है।
सोशल मीडिया ट्विटर पर लोग तरह तरह के मजेदार मीम शेयर कर रहे हैं। लोग ट्विन टावन डेमोलिशन के मजे ले रहे हैं। वहीं, ध्वस्त होने के बाद अब इमारत के आसपास सफाई का काम चल रहा है।
#TwinTowers to all news channel pic.twitter.com/sj9wZMX2Vj
— memes_hallabol (@memes_hallabol) August 28, 2022
एक ट्विटर अकाउंट हल्ला बोल ने नाना पाटेकर की फिल्म का मीम शेयर करते हुए लिखा- आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने।
Noida people right now. #TwinTowers pic.twitter.com/unIIRjCvxy
— Sagar (@sagarcasm) August 28, 2022
सागर नाम के ट्विटर यूजर ने पीके फिल्म के एक सीन का फोटो शेयर किया है, जिसमें आमिर खान पर धूल जमी दिख रही है। यूजर ने लिखा कि 'नोएडा के लोगों का अभी का हाल'
Engineers before explosion of #TwinTowers pic.twitter.com/ybIclZwp4L
— Top Choices (@T0PChoices) August 28, 2022
टॉप इंजीनियर्स ट्विटर अकाउंट से एक फोटो शेयर किया गया है, जो पंचायत टू सीरीज का है। इसमें कैप्शन लिखा है, "इंजीनियर्स ट्विन टावर के विस्फोट से पहले"
- भरोसा रखिए, पुराने खिलाड़ी हैं।
ध्वस्तीकरण से पहले नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे और एयरस्पेस आधे घंटे के लिए बंद कर दिया गया। इस दौरान कई जगहों पर डायवर्जन लागू किया गया था। सोसायटी छोड़कर गए लोगों ने शाम 4 बजे से वापस लौटना शुरू कर दिया। वहीं, टावरों के आसपास किसी को भी जाने की अनुमित नहीं थी। धारा 144 लागू कर दी गई थी। टावर से करीब 88000 टन मलबा निकलेगा, जिसमें 4000 टन सरिया होगी।
ताश के पत्तों को तरह ढह गए सुपरटेक ट्विन टावर
ट्विन टावरों (Twin Towers) को वाटरफॉल इंप्लोजन तकनीक (Waterfall Implosion Technique) के जरिए गिराया गया। जिससे टावर ताश के पत्तों की तरह कुछ ही सेकेंड में नीचे आ गए। वाटरफॉल तकनीक का मतलब है कि मलबा पानी की तरह गिरता है। यह तकनीक शहरों में इमारतों को ध्वस्त करने के काम आती है, जिसमें नियंत्रित विस्फोटों की आवश्यकता होती है। अगर ऐसा नहीं होता तो एक विस्फोट में मलबा दूर-दूर तक फैल जाता है, जो बहुत नुकसान पहुंचा सकता है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।