विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नोएडा में कम नहीं हो रहा आवारा कुत्तों का आतंक, एक बच्चे को गिराकर काटा, दूसरी जगह महिला को भी काटा

By Jagran NewsEdited By: Geetarjun
Published: Tue, 03 Oct 2023 12:42 AM (IST)

सेक्टर-100 स्थित सेंचुरी अपार्टमेंट में सोमवार को आवारा तीन आवारा कुत्तों के झुंड ने एक छात्र को गिराकर घायल कर ...और पढ़ें

नोएडा में कम नहीं हो रहा आवारा कुत्तों का आतंक, एक बच्चे को गराकर काटा, दूसरी महिला को भी काटा।
नोएडा में कम नहीं हो रहा आवारा कुत्तों का आतंक, एक बच्चे को गराकर काटा, दूसरी महिला को भी काटा।

HighLights

  1. सेक्टर-100 स्थित सेंचुरी अपार्टमेंट में तीन कुत्तों ने एक बच्चे को काटा।
  2. चीरसी गांव में कुत्ते ने एक महिला को काटा।

जागरण संवाददाता, नोएडा। सेक्टर-100 स्थित सेंचुरी अपार्टमेंट में सोमवार को आवारा तीन आवारा कुत्तों के झुंड ने एक छात्र को गिराकर घायल कर दिया। सोसाइटी के महासचिव पवन यादव ने बताया कि सोसायटी में रहने वाले सुमित का 14 वर्षीय बेटा ट्यूशन पढ़कर सोसाइटी में वापस आ रहा था।

इस दौरान आवारा कुत्तों के झुंड ने हमला कर बच्चे को जमीन पर गिरा दिया। आक्रामक कुत्तों ने बच्चों के कपड़े फाड़ दिए। एक कुत्ते ने हाथ में दांत गड़ा दिए। बच्चे के शोर मचाने पर मौके पर पहुंचे लोगों ने बच्चे को किसी तरह से बचाया है।

क्या कह रहे सोसाइटी के लोग

सोसाइटी के लोगों ने कहा कि आवारा कुत्ते आए दिन आक्रामक हो रहे हैं। इसके कारण बच्चे टहलने व खेलने के लिए भी नहीं निकल रहे हैं। कुत्तों को लेकर लोगों में दहशत फैल गई है। शिकायत के बाद भी प्राधिकरण की तरफ से नामित संस्था की ओर से वहां कैचर नहीं भेजा जाता है।

प्राधिकरण के अधिकारियों से शिकायत करने पर भी ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही। अभी कुछ दिनों पहले सोसायटी परिसर में आवारा कुत्तों ने एक बच्चे को दौड़ा लिया था इसमें उसका हाथ टूट गया था। मामले में लोगों ने प्राधिकरण की तरफ से नामित संस्था की जवाबदेही तय करने की मांग की है।

ये भी पढ़ें- Noida: लड़की से मिलने घर में घुसा था युवक, झगड़े में युवती को उतारा मौत के घाट; मुठभेड़ के बाद आरोपी गिरफ्तार

महिला को कुत्ते ने किया घायल

चीरसी गांव में कुत्तों की वजह से दहशत का माहौल बना हुआ है। शासन व प्रशासन से अनेकों बार शिकायत करने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई। पहले भी कुत्तों ने काट कर कुछ लोगों को घायल किया था। सोमवार को चीरसी गांव की महिला सुनीता शर्मा को कुत्ते ने काट कर घायल कर दिया। स्कूल के बच्चों व मंदिर जाते हुए गांव की औरतों में दहशत का माहौल है। पहले भी अनेक घटनाएं हो चुकी हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।