Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Aqua Line Metro: कल से दो स्टेशनों पर महिलाओं के लिए विशेष सुविधा, मिलेगी कई चीजें मुफ्त

    By Mangal YadavEdited By:
    Updated: Sat, 07 Mar 2020 11:36 AM (IST)

    Aqua Line Metro महिला दिवस के अवसर पर भारत सरकार कैबिनेट सचिव राजीव गौबा पत्नी पम्पी गौबा पिंक स्टेशन का रिबन काटकर महिलाओं के लिए विशेष सेवा का शुभार ...और पढ़ें

    Hero Image
    Aqua Line Metro: कल से दो स्टेशनों पर महिलाओं के लिए विशेष सुविधा, मिलेगी कई चीजें मुफ्त

    नोएडा [कुंदन तिवारी]। नोएडा मेट्रो रेल कारपोरेशन (एनएमआरसी) एक्वा लाइन मेट्रो स्टेशनों पर महिलाओं के लिए विशेष सुविधा देने जा रही है। यह सुविधा दो मेट्रो स्टेशन सेक्टर-76 व परी चौक पर पिंक स्टेशन के रूप में मिलेगी। महिला दिवस के अवसर पर भारत सरकार कैबिनेट सचिव राजीव गौबा पत्नी पम्पी गौबा पिंक स्टेशन का रिबन काटकर इसका शुभारंभ करेंगी। इस मौके पर विशिष्ठ अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त आलोक टंडन की पत्नी रीना टंडन समेत एनएमआरसी एमडी रितु माहेश्वरी उपस्थित रहेगी। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस स्टेशन पर महिलाओं के लिए बेबी फीडर कमरा, मेकअप, ड्रेसिंग रूम इत्यादि की व्यवस्था है। पिंक स्टेशन के बाहरी हिस्से में भी थोड़ा बदलाव किया गया है। ताकि लोगों को दूर से पता चल सके कि यह पिंक स्टेशन है। स्टेशन के अंदर का नजारा अन्य स्टेशनों से बिल्कुल अलग है। इसमें टोकन काउंटर से लेकर मैं आई हेल्प यू तक में बैठने वाला स्टॉफ महिलाओं का होगा। पिंक स्टेशन को इको फ्रेंडली बनाया गया है।

    राइडरशिप के आधार पर चुने गए दो स्टेशन

    एनएमआरसी अधिकारियों के मुताबिक पहले चरण में इन दोनों स्टेशनों को चुना गया है। वह इसलिए क्योंकि राइडरशिप के मामलों में यहां से महिलाओं की आवाजाही ज्यादा है। साथ ही यह स्टेशन अन्य स्थानों पर बनाए जाने वाली पिंक स्टेशनों के लिए नजीर साबित होंगे। इन दोनों स्टेशनों को पिंक स्टेशन बनाने का कार्य शुरू कर दिया गया है।

     हेल्प डेस्क से महिलाओं को मिलेगी सरकारी योजनाओं की जानकारी

    • बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम।
    • किशोरियों के सशक्तिकरण के लिए राजीव गांधी योजना (सबला)।
    • इंदिरा गांधी मातृत्व सहयोग योजना।
    • कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय योजना।
    • प्रधानमन्त्री उज्ज्वला योजना।
    • स्वाधार घर योजना।
    • महिलाओं के लिए प्रशिक्षण और रोजगार कार्यक्रम।

    ये भी होगा पिंक स्टेशनों के अंदर

    • पिंक शौचालय
    • बेबी फीडर कमरा, मेकअप रूम, चेंजिंग रूम
    • सेनेट्री पेड वेंडिंग मशीन या डिस्ट्राय मशीन
    • मैं आई हेल्प यू डेस्क
    • सेल्फी प्वाइंट