Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    International Yoga Day: नोएडा के रजत विहार RWA ने पूरे जोश के साथ मनाया 'अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2023'

    By Jagran NewsEdited By: Pooja Tripathi
    Updated: Wed, 21 Jun 2023 04:08 PM (IST)

    रजत विहार का योग केंद्र पिछले कई वर्षों से चलाया जा रहा है। योग दिवस के मौके पर रोज योग करने वालों ने उनको हुए स्वास्थ्य लाभ के बारे में बताया। इस मौके पर अध्यक्ष राजीव शर्मा द्वारा योग पर प्रश्नोत्तरी का कार्यक्रम कराया जिसमें बड़ों और बच्चों ने पुरस्कार जीते। वरिष्ठ नागरिक गुलाब झा ने कहा कि किसी व्यक्ति का विरोध करते-करते उसके अच्छे कार्यों का विरोध न करें।

    Hero Image
    सेक्टर-62 स्थित आरडब्ल्यूए, रजत विहार द्वारा 'अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2023' मनाया गया।

    नोएडा, ऑनलाइन डेस्क। बीते साल की तरह इस साल भी सेक्टर-62 स्थित आरडब्ल्यूए, रजत विहार द्वारा 'अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2023' बहुत जोश के साथ मनाया गया। रजत विहार निवासी महिलाएं, बड़े बुजुर्ग और छोटे-छोटे बच्चे सुबह 5.30 बजे योगस्थल पर पहुंच गए। आज के दिन योग करने के लिए सबका उत्साह देखते ही बनता था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रजत विहार का योग केंद्र पिछले कई वर्षों से चलाया जा रहा है। योग दिवस के मौके पर रोज योग करने वालों ने उनको हुए स्वास्थ्य लाभ के बारे में बताया। इस मौके पर अध्यक्ष राजीव शर्मा द्वारा योग पर प्रश्नोत्तरी का कार्यक्रम कराया जिसमें बड़ों और बच्चों ने पुरस्कार जीते।

    वरिष्ठ नागरिक गुलाब झा ने कहा कि किसी व्यक्ति का विरोध करते-करते उसके द्वारा किए अच्छे कार्यों का विरोध न किया जाए, योग दिवस सबको मनाना चाहिए।

    आरडब्ल्यूए अध्यक्ष राजीव शर्मा ने सब योगियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि सभी को अपने बच्चों के साथ अपने उत्तम स्वास्थ्य के लिए अपने व्यस्ततम समय में से कुछ समय निकाल कर योग करने की आदत बनानी बनानी चाहिए.

    एक्सोटिका डेमविले एओए और हेल्थ एंड ह्यूमैनिटी वेलफेयर सोसाइटी ने भी मनाया योग दिवस

    एक्सोटिका डेमविले एओए और हेल्थ एंड ह्यूमैनिटी वेलफेयर सोसाइटी ने 21 जून 2023 (बुधवार) को सुबह 6.00 बजे से 7.30 बजे तक एक्सोटिका ड्रीमविले अपार्टमेंट में 9वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया। सत्र में शरीर की इम्युनिटी बढ़ाने, हृदय, यकृत, फेफड़े, गुर्दे और मस्तिष्क को लाभ पहुंचाने के लिए सरल आसन बताए गए। सेशन में योग प्रोटोकॉल के अनुसार आसनों का चयन किया गया। इसके बाद प्राणायाम किया गया और जीवनशैली संबंधी विकारों के बारे में निवासियों से कुछ प्रश्न पूछे गए और उनका निवारण किया गया।

    स्वास्थ्य और मानवता कल्याण सोसायटी की ओर से अर्चना सक्सैना, डॉ. नीतू रस्तोगी, डॉ. विमल रस्तोगी और गौरिका सक्सैना, और संदीप सैनी अध्यक्ष एक्सोटिका ड्रीमविले अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन योग सत्र में उपस्थित थे। इस सत्र में कई प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

    योग केंद्र प्रमुख गिन्नी झा, संरक्षक सुषमा नागपाल, उर्मिला बिष्ट, रोली शर्मा, सुब्रत मोहाकुद, बीजू थॉमस, सुसान थॉमस, चंद्रा धर, लता तोमर, पी एल रैना, मधु सिंह, अनिल कौल, डी एन पांडे, गुलाब झा इत्यादि सदस्यों के साथ करीब 55 से 60 सदस्यों ने योग दिवस पर एकसाथ योग किया।