नोएडा में संपत्ति विवाद में बेटे ने की पिता की हत्या, नशे की हालत में दिया वारदात को अंजाम
नोएडा के सर्फाबाद गांव में संपत्ति विवाद को लेकर उदय नामक एक युवक ने नशे की हालत में अपने पिता गौतम की हत्या कर दी। पुलिस ने उदय को हिरासत में ले लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि घर को लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता था और नशे में होने के कारण विवाद बढ़ गया।

जागरण संवाददाता, नोएडा। सेक्टर-113 थाना क्षेत्र के सर्फाबाद गांव में रहने वाले उदय नाम के युवक ने अपने पिता गौतम की रविवार सुबह हत्या कर दी। पिता का शव घर के अंदर लहूलुहान अवस्था मे मिला, शव के पास खून से सनी ईंट भी मिली।
बताया जा रहा है दोनों के बीच घर को लेकर आये दिन झगड़ा रहता था। दोनों शराब का सेवन करते थे। दोनों के नशे में होने पर झगड़ा होने और इसी बीच चोट लगने से पिता की मौत होना बताया जा रहा है। पुलिस ने उदय को हिरासत में ले लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया दिया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।