Kanwar Yatra 2025: कांवड़ यात्रा में खलल डालने वालों पर पैनी नजर, 20 से ज्यादा शरारती तत्व चिह्नित
नोएडा पुलिस कांवड़ यात्रा में खलल डालने वालों पर कड़ी नजर रख रही है। जिले के तीनों जोन में 20 से अधिक शरारती तत्वों को चिह्नित किया गया है और उन्हें नोटिस जारी किए गए हैं। पुलिस होली के दौरान चिह्नित किए गए 200 से अधिक शरारती तत्वों पर भी नजर बनाए हुए है। कांवड़ यात्रा के मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की जा रही है।

जागरण संवाददाता, नोएडा। गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट पुलिस अधिकारियों की कांवड़ यात्रा में खलल डालने वालों पर पैनी नजर है। जिले के तीनों जोन में 20 से ज्यादा शरारती तत्वों को चिह्नित किया गया है। सभी को पुलिस की ओर से नोटिस भी जारी किए गए हैं।
उधर, पुलिस अधिकारी होली के दौरान छह माह के लिए चिह्नित किए 200 से ज्यादा शरारती तत्वों पर नजर बनाए हुए हैं।
कांवड़ यात्रा को लेकर तैयारियां चल रही हैं। सड़कों पर भगवा रंग के साथ-साथ तैयारियों की रौनक भी नजर आ रही है। कांवड़ मार्ग पर साफ सफाई के अलावा सुरक्षा व्यवस्था को भी चाक-चौबंद रखा जा रहा है। सड़कों पर सीसीटीवी कैमरे भी दुरस्त कराए जा रहे हैं।
कांवड़ यात्रा के दौरान किसी तरह का व्यवधान नहीं हो। इसको लेकर भी अधिकारी अलर्ट हैं। अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था राजीव नारायण मिश्रा ने बताया कि नोएडा, ग्रेटर नोएडा व सेंट्रल नोएडा जाने में असामाजिक तत्वों को चिह्नित किया गया है। तीनों जोन में इस तरह के 20 खुराफाती हैं। सभी को नोटिस भेजकर शांतिभंग की आशंका में पाबंद किया गया है। होली के दौरान पाबंद किए शरारती तत्वों पर नजर रखी जा रही है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।