Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नोएडा DM का 'एक्स' अकाउंट हैक करने वाला दबोचा गया, राहुल गांधी पर की थी अभद्र टिप्पणी

    Updated: Sun, 15 Sep 2024 12:05 PM (IST)

    Noida News गौतमबुद्ध नगर के जिलाधिकारी का एक्स हैंडल हैक कर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर अभद्र टिप्पणी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित की पहचान अलीगढ़ अतरौली के सोहन सिंह के रूप में हुई है। कांग्रेस पवन खेड़ा ने इस मामले को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय गृह मंत्रालय पर सवाल उठाए थे।

    Hero Image
    नोएडा सेक्टर 20 पुलिस की गिरफ्त में आरोपित। फोटो- जागरण

    जागरण संवाददाता, नोएडा। गौतमबुद्ध नगर के जिलाधिकारी के एक्स हैंडल को हैक कर टिप्पणी करने के मामले में सेक्टर 20 थाना पुलिस टीम ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित की पहचान अलीगढ़ अतरौली के सोहन सिंह के रूप में हुई है। शुक्रवार को जिलाधिकारी की ओर से जिला सूचना अधिकारी ने मुकदमा दर्ज कराया था। साइबर सेल मामले की जांच कर रही थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कांग्रेस नेता ने उठाए थे सवाल

    मामले में कांग्रेस के मीडिया और प्रचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने सीएम योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय गृह मंत्रालय को टैग करते हुए कहा कि क्या अब बीजेपी शासन में आईएएस अधिकारियों को ऐसी राजनीतिक टिप्पणियां करने का आदेश दिया गया है?

    कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने डिलीट किए गए पोस्ट का स्क्रीनशाट पोस्ट किया और कहा, वह डीएम नोएडा हैं, वह पूरे जिले के लिए जिम्मेदार हैं। देश के विपक्षी नेता राहुल गांधी के बारे में उनकी भाषा और विचार देखे जाने चाहिए। यह स्पष्ट है कि प्रशासनिक अमला भाजपा की विचारधारा वाले लोगों से भरा हुआ है, और अब वे संवैधानिक पदों पर बैठकर नफरत फैला रहे हैं।

    आक्रोशित कांग्रेसियों ने कलक्ट्रेट में किया प्रदर्शन

    जिलाधिकारी के एक्स हैंडल से कांग्रेस महासचिव व सांसद राहुल गांधी पर अभद्र टिप्पणी का मामला तूल पकड़ चुका है। शनिवार को कांग्रेसियों ने कलक्ट्रेट में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी के अवकाश पर होने के कारण अपर जिलाधिकारी ने उनकी बात सुनी। जिलाधिकारी से वार्ता कराने का आश्वासन दिया। कांग्रेसियों ने कहा कि मामले ने तूल पकड़ा तो जिलाधिकारी के एक्स पर टिप्पणी हटाने के साथ ही अकाउंट हैक करने वाले के खिलाफ एफआईआर करा दी गई।

    सवाल यह है कि जिलाधिकारी का अकाउंट यदि हैक हो गया था तो टिप्पणी कैसे हटा दी गई? पूरा मामला संदेह के घेरे में है। कांग्रेस नेता गौतम गवाना ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारी दवाब में काम कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं को जब पता चला कि जिलाधिकारी अवकाश पर हैं तो वह भड़क गए।

    अपर जिलाधिकारी ने वार्ता कर समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। जिसके बाद हुई वार्ता में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एडीएम के सामने विभिन्न मुद्दों का समाधान कराए जाने के लिए डीएम से वार्ता की मांग रखी। जिसे एडीएम ने स्वीकार कर लिया।