विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Noida: हाईवे पर स्टंट करते हुए लहराई स्कॉर्पियो, Video वायरल होते ही कटा 25000 से ज्यादा का चालान; 4 गिरफ्तार

By Ravi prakash singhEdited By: Geetarjun
Published: Fri, 27 Jan 2023 07:04 PM (IST)

फेज-1 कोतवाली क्षेत्र के सेक्टर-95 स्थित दलित प्रेरणा स्थल के पास काले रंग की स्कॉर्पियो सवार द्वारा बीच सड़क पर ...और पढ़ें

हाईवे पर स्टंट करते हुए लहराई स्कॉर्पियो, वीडियो वायरल होते ही कटा 25 हजार से ज्यादा चालान; 4 गिरफ्तार
हाईवे पर स्टंट करते हुए लहराई स्कॉर्पियो, वीडियो वायरल होते ही कटा 25 हजार से ज्यादा चालान; 4 गिरफ्तार

नोएडा, जागरण संवाददाता। फेज-1 कोतवाली क्षेत्र के सेक्टर-95 स्थित दलित प्रेरणा स्थल के पास काले रंग की स्कॉर्पियो सवार द्वारा बीच सड़क पर कार से स्टंट करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ था। यूजर ने कमिश्नरेट पुलिस को टैग कर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की थी।

बृहस्पतिवार को वायरल हुए वीडियो के माध्यम से कार और चालक सहित उसमें बैठे अन्य युवकों की पहचान की गई। स्कॉर्पियो चालक सहित उसमें बैठे कुल चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

आरोपियों की हुई पहचान

आरोपितों की पहचान गाजियाबाद के कौशांबी के अंशुल और तुषार, दिल्ली के न्यू अशोकनगर के हिमांशु और हरजीत के रूप में हुई है। अंशुल वाहन स्वामी का रिश्तेदार है और वही कार को बीच सड़क पर लहराते हुए चला रहा था। एडिशनल डीसीपी आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि स्कॉर्पियो चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

कार हुई सीज

वाहन को सीज कर दिया गया है। यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर वाहन का 25 हजार 500 रुपये का चालान कर दिया गया है। चालक के ड्राइविंग लाइसेंस और स्कॉर्पियो के रजिस्ट्रेशन नंबर की आरसी के निरस्तीकरण की रिपोर्ट संबंधित आरटीओ को भेज दी गई है। चालक के अलावा स्कॉर्पियो में मौजूद अन्य युवकों के खिलाफ भी संबंधित धाराओं में कार्रवाई हुई है।

वीडियो प्रसारित होने के बाद डीसीपी यातायात ने कार्रवाई के लिए एक टीम बनाई थी। आईटीएमएस के माध्यम से गाड़ी के फोटो और वीडियो प्राप्त किए गए और कार्रवाई की गई।

करीब 14 सेकेंड के प्रसारित वीडियो में बिना नंबर प्लेट और शीशे पर ब्लैक फिल्म लगी स्कॉर्पियो को चालक बीच सड़क पर लहरा कर चलाते हुए स्टंट कर रहा है। बुधवार को भी सेक्टर-24 कोतवाली क्षेत्र में स्कूटी सवार पांच युवकों का स्टंट करते हुए वीडियो प्रसारित हुआ था। स्टंट के कारण आए दिन सड़क पर हादसे होते रहते हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।