Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Noida News: ग्राम पंचायताें का विकास और बदहाली बयां करेगा पीएआई पोर्टल, सभी 82 पंचायतों का डाटा होगा अपलोड

    Updated: Tue, 02 Sep 2025 10:36 AM (IST)

    ग्रेटर नोएडा की 82 ग्राम पंचायतों का डेटा पंचायत एडवांस इंडेक्स पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। इस पोर्टल पर 116 बिंदुओं पर जानकारी दर्ज होगी जिसमें गांवों की समस्याएँ योजनाओं के लाभार्थी और अन्य महत्वपूर्ण डेटा शामिल हैं। इसका उद्देश्य पंचायतों में विकास कार्यों का मूल्यांकन करना और जरूरतमंद गांवों की पहचान करना है। पंचायत सचिवों को डेटा जुटाने की जिम्मेदारी दी गई है ।

    Hero Image
    जिला स्तरीय कार्यशाला में मौजूद विभिन्न विभागों के अधिकारी और ग्राम प्रधान।

    गजेंद्र पांडेय, ग्रेटर नोएडा। ग्राम पंचायतों में विकास कार्य कराए गए हैं या नहीं...। नाली जाम हैं या गंदगी पसरी है। ग्राम प्रधान या सचिव इन्हें छिपा नहीं सकेंगे। गांव के विकास और बदहाली की हकीकत अब पंचायत एडवांस इंडेक्स पोर्टल पर (पीएआई) पर दिखेगी। ग्राम पंचायतों से जुड़ा 116 बिंदुओं का डाटा इस पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। उत्कृष्ट कार्य कराने पर पुरस्कृत की जाने वाले पंचायतों की कहानी भी इसी पोर्टल क्लिक करते ही मिलेगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस पोर्टल पर जिले की 82 ग्राम पंचायतों के विकास कार्य दर्ज किए जाएंगे। इसमें गांवों की समस्याएं, कर्जदार लोगों के नाम भी दर्ज होंगे है। किस योजना से कितने लोग लाभान्वित हुए हैं। कौन सी योजना के पात्र अभी भी वंचित हैं। किस ग्रामीण पर कितने मामले और किन धाराओं में दर्ज हैं, समाजिक स्थिति क्या है। यह जानकारी भी शामिल की जाएगी।

    इसी तरह के 116 बिंदुओं व करीब 100 मानकों पर प्रत्येक पंचायत का डाटा पंचायत एडवांस इंडेक्स पर अपलोड किया जाएगा। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि पोर्टल पर डाटा आते ही किसी भी पंचायत की स्थिति को लेकर तमाम बिंदु सामने आ जाएंगे। गांव की प्रत्येक बिंदु पर स्थिति का आंकलन इस पोर्टल से लगाया जा सकेगा।

    पोर्टल से जुटे आंकड़ों से वो गांव भी साफ-साफ नजर आएंगे, जहां पर विकास कराने की जरूरत है। इसके आधार पर अधिकारी अपनी प्राथमिकता भी तय कर सकेंगे। पीएआई पोर्टल पर यह जानकारी जुटाने पंचायत सचिवों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

    पंचायत सहायक व रोजगार सेवक मदद करेंगे। पोर्टल के उपयोग को लेकर सोमवार को विकास भवन में जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें विभागों के अधिकारियों, खंड विकास अधिकारियों, सहायक विकास अधिकारियों सचिवों व प्रधानों को पोर्टल पर विभिन्न बिंदुओंं को लेकर दर्ज की जाने वाले सूचनाओं के बारे में बताया गया।

    16वें वित्त की राशि का होगा निर्धारण

    ग्राम पंचायतों के लिए 16वें वित्त की राशि का निर्धारण भी इसी इंडेक्स के माध्यम से किया जाएगा। पोर्टल पर यह जानकारी एकत्र करने के लिए पंचायत सचिवों को जिम्मेदारी दी गई है। उनके इस काम में पंचायत सहायक और रोजगार सेवक भी सहायता करेंगे।

    पीएआई पोर्टल के जरिये पंचायत एडवांस इंडेक्स तैयार कराने के उद्देश्य से कार्यशाला आयोजित की गई। पोर्टल पर प्रत्येक पंचायत की सुख समृद्धि से लेकर तमाम बिंदुओं को देखा जा सकेगा। गांव का डाटा विस्तार से नजर आएगा। इससे गांवों की स्थिति का आंकलन करने में आसानी होगी। जानकारी जुटाने के लिए जल्द ही ब्लाक स्तर पर भी प्रशिक्षण शुरू किए जाएंगे।

    डॉ. शिवाकांत द्विवेदी, मुख्य विकास अधिकारी, गौतमबुद्धनगर

    comedy show banner