Traffic challan: नोएडा में ट्रैफिक पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 7049 के काटे चालान और 26 सीज
नोएडा में यातायात पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। पुलिस ने सात हजार से अधिक वाहनों के चालान काटे जिनमें बिना हेलमेट वाले और नो पार्किंग में खड़े वाहन शामिल थे। रेपिडो सेवा में चल रहे दोपहिया वाहनों पर भी कार्रवाई की गई। यह अभियान यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए चलाया गया।

जागरण संवाददाता, नोएडा। यातायात पुलिस ने शुक्रवार को जनपद में विभिन्न स्थानों पर नियम उल्लंघन करने वाले सात हजार से अधिक वाहनों के चालान काटने की कार्रवाई की।
इस बीच 26 वाहनों को सीज भी किया। डीसीपी लखन सिंह ने बताया कि विशेष अभियान में सबसे ज्यादा बिना हेलमेट वाले 2864 चालक, नो पार्किंग में 497, काली फिल्म लगी सात गाड़ियों पर कार्रवाई की।
खास बात है कि दो पहिया प्राइवेट वाहनों को रेपिडो सेवा में चलाने पर 71 का चालान किया।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।