Noida: हॉस्टल में गोली लगने से दूसरे छात्र की भी मौत, अस्पताल में उपचार के दौरान तोड़ा दम
ग्रेटर नोएडा के बिमटेक कॉलेज के हॉस्टल में गोली लगने से घायल दूसरे छात्र देवांश चौहान की भी इलाज के दौरान मौत हो गई। कैलाश अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था। मंगलवार देर रात तक उसके सिर से गोली निकालने के लिए ऑपरेशन किया गया। बुधवार सुबह उसने दम तोड़ दिया। एक अन्य छात्र दीपक कुमार ने मंगलवार को ही दम तोड़ दिया था।

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा में बिमटेक कॉलेज के हॉस्टल में गोली लगने से घायल दूसरे छात्र देवांश चौहान की भी उपचार के दौरान मौत हो गई। उसका उपचार कैलाश अस्पताल में चल रहा था।
बता दें कि मंगलवार देर रात तक उसके सिर से गोली निकालने के लिए ऑपरेशन चला। बुधवार सुबह उसने दम तोड़ दिया।
एक छात्र दीपक कुमार ने मंगलवार को ही दम तोड़ दिया था। दोनों छात्रों की मौत के बाद वारदात को किसने और क्यों अंजाम दिया उलझी पहली बन गई है। ज्ञात हो कि बिमटेक कॉलेज ने परिसर के बाहर आरसीआइ विद्या विहार हॉस्टल किराये पर ले रखा ह। जहां आंध्र प्रदेश का दीपक व आगरा कृपाल कालोनी निवासी देवांश रहकर पढ़ाई कर रहे थे।
बताया गया कि मंगलवार 11 बजे के करीब दोनों छात्रावास के कमरे में घायल अवस्था में मिले थे। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। जिन्हें उपचार के लिए कैलाश अस्पताल भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने दीपक कुमार को मृत घोषित कर दिया था। देवांश का उपचार आइसीयू में चल रहा था। वह वेंटिलेटर पर था। उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी। नॉलेज पार्क कोतवाली प्रभारी सर्वेश चंद्र ने बताया कि बुधवार सुबह उसने भी दम तोड़ दिया।
दोनों आपस में थे घनिष्ठ मित्र
पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों छात्र आपस में घनिष्ठ मित्र थे। दोनों ज्यादातर समय एक साथ गुजारते थे। दोनों छात्रावास के अलग-अलग कमरे मेें रहते थे। हादसा दीपक के कमरे में हुआ।
वहीं, जांच में पता चला कि मंगलवार को ही देवांश आगरा से हास्टल पहुंचा था। इसके कुछ देर बाद ही वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस आपसी विवाद में गोली मारने की आशंका जता रही है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।