Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार में सास और साली की हत्या कर फरार हुआ शख्स, 9 दिन बाद का आरोपी नोएडा से गिरफ्तार

    नोएडा में रोहतास हत्याकांड के आरोपी नाजिम हुसैन को गिरफ्तार किया गया। नाजिम ने अपनी सास और दो सालियों पर संपत्ति विवाद के चलते हमला किया था जिसमें सास और एक साली की मौत हो गई थी। दूसरी साली का वाराणसी में इलाज चल रहा है। पुलिस ने आरोपी को नोएडा से गिरफ्तार कर बिहार ले गई।

    By Munish Kumar Sharma Edited By: Sonu Suman Updated: Fri, 06 Jun 2025 07:52 PM (IST)
    Hero Image
    राेहतास जिले में सास और साली की हत्या करने का आरोपित नोएडा से गिरफ्तार।

    जागरण संवाददाता, नोएडा। बीते 29 मई को बिहार के रोहतास जिले के नोखा में महिला और उसकी दो बेटियों पर किसी ने बलकटी से हमला किया था। महिला और उसकी एक बेटी की मौत हो गई थी जबकि दूसरी बेटी का वाराणसी में उपचार चल रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पुलिस ने हत्यारोपित की पहचान महिला के दामाद नाजिम हुसैन उर्फ रवि चौधरी के रूप में हुई। पुलिस उसकी तलाश मेें जुटी थी। बुधवार रात को उसकी लोकेशन नोएडा फेज दो थाना क्षेत्र में मिली थी। रोहतास पुलिस ने हत्यारोपित को फेज दो थाना पुलिस के साथ मिलकर शुक्रवार को नयागांव से गिरफ्तार कर लिया। उसे ट्रांजिट रिमांड पर बिहार ले गई। उधर, संपत्ति विवाद में घटना होना सामने आया है।

    रूपाली की हो गई मौत, अमृता गंभीर रूप से घायल

    पुलिस के मुताबिक बिहार के रोहतास जिले के नोखा थाना क्षेत्र सरस्वती कुंअर उनकी दो बेटी रूपाली कुमारी और अमृता कुमारी पर हमला हुआ था। जिसमें सरस्वती और रूपाली की मौत हो गई थी जबकि अमृता कुमारी का उपचार चल रहा है। हत्या करने का आरोप उनके दामाद नाजिम हुसैन उर्फ रवि चौधरी पर था।

    फेज दो थाना प्रभारी निरीक्षक विन्ध्याचल तिवारी ने बताया कि आरोपित वारदात के बाद नोएडा अपने घर आ गया गया था। अपने मोबाइल नंबर को बंद कर लिया था। बुधवार रात को रोहतास जिले की पुलिस नोएडा पहुंची थी और फेज दो थाना पुलिस से संपर्क कर खोजबीन में जुटी थी। थाना पुलिस ने आरोपित के फोटो से क्षेत्र में पूछताछ की तो उसका पता चल गया। पुलिस ने आरोपित को दबोच लिया।

    अभी तक उसका कोई सुराग नहीं लगा

    पुलिस की जांच में सामने आया है कि नाजिम की सास की आठ बेटी और एक बेटा था। बेटा चार साल की उम्र में संदिग्ध परिस्थितियाें में लापता हो गया था। अभी तक उसका कोई सुराग नहीं लगा है। नाजिम की सास की कुछ संपत्ति अधिग्रहित हुई थी। हाल फिलहाल में उसका मुआवजा आना था। नाजिम उस जमीन को अपने नाम पर करने का दबाव बना रहा था, लेकिन सास व दोनों सालियां ऐसा करने को राजी नहीं थी। इसको लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद में नाजिम ने तीनों पर जानलेवा हमला किया था।