Noida News: राज्यसभा सदस्य सुरेंद्र नागर को राष्ट्रीय टीम में मिली जगह, संभालेंगे राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी
Noida News लोकसभा चुनाव 2024के लिए भारतीय जनता पार्टी ने कमर कस ली है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को अपनी नई टीम का एलान कर दिया है। गौतमबुद्ध नगर के रहने वाले और राज्यसभा सदस्य सुरेंद्र नागर को राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी में जगह मिलने से पहले वह उत्तर प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

नोएडा, जागरण संवाददाता। लोकसभा चुनाव 2024 (2024 Lok Sabha Election) के लिए भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) ने कमर कस ली है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) ने शनिवार को अपनी नई टीम का एलान किया, जिसमें देश भर के कई कद्दावर नेताओं ने अपनी जगह बनाई है।
भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय टीम में गौतमबुद्ध नगर के रहने वाले और राज्यसभा सदस्य सुरेंद्र नागर को राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी में जगह मिलने से पहले वह उत्तर प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त सभी केंद्रीय पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं उज्जवल कार्यकाल की हार्दिक शुभकामनाएं।@JPNadda @BJP4India pic.twitter.com/t21Hn3UmpQ
— Surendra Singh Nagar (@surendrasnaagar) July 29, 2023
वहीं, सुरेंद्र नागर के राष्ट्रीय सचिव बनाए जाने के बाद उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। बता दें कि सुरेंद्र नागर साल 2009 में गौतमबुद्ध नगर सीट से सांसद चुने गए थे। इससे पहले वह विधान परिषद सदस्य भी रह चुके हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।