किशोरी को शादी का झांसा देकर पड़ोसी ऑटो ड्राइवर ने किया दुष्कर्म, विरोध करने पर पीड़िता का मुंह दबाकर पीटा
नोएडा सेक्टर-113 में एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी जो पीड़िता का पड़ोसी है उसे शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसने पीड़िता का मुंह दबाया और जान से मारने की धमकी दी। आरोपी और उसके भाई पीड़िता और उसके परिवार पर धर्म परिवर्तन का दबाव भी बना रहे थे।
जागरण संवाददाता, नोएडा। सेक्टर-113 थाना क्षेत्र के एक गांव में किराए पर रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी को पड़ोसी ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। आरोपित ऑटो चालक और गैर धर्म का है। पुलिस में शिकायत करने पर आरोपित ने किशोरी का मुंह दबाकर चांटे मारे और जान से मारने की धमकी दी। स्वजन की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।
किशोरी की मां का करीब चार पहले बीमारी से देहांत हो गया था। पिता शराब के नशे में रहता है। उसके ताऊ ही बच्चों की देखभाल करते हैं। किशोरी जिस मकान में रहती है। उसी के पास दूसरे कमरे में आरोपित अपने दो भाइयों के साथ किराए पर रहता है।
नौ अगस्त को किशोरी के घर पर कोई नहीं था। तभी आरोपी किशोरी के पास आया और बहला फुसलाकर शादी करने का झांसा देने लगा। आरोपित ने उसे जबरन कमरे में खींचकर शारीरिक संबंध बनाए। विरोध करने पर कमरे की लाइट बंद कर दी और मुंह दबा लिया।
किशोरी ने शिकायत की बात कही तो आरोपित ने परिवार को जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि आरोपी और उसके परिवार के अन्य सदस्य किशोरी पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बना रहे हैं। ऐसा नहीं करने पर किशोरी की आपत्तिजनक तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे रहे हैं।
पुलिस ने आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो समेत अन्य धारा में मुकदमा दर्ज किया है। थाना प्रभारी का कहना है कि आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। उसे पूछताछ के बाद अग्रिम कार्रवाई के लिए न्यायालय में पेश किया गया।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।