विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 26, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जम्मू-कश्मीर की कंपनी यीडा क्षेत्र में करेगी एक हजार करोड़ का निवेश, पढ़ें पूरा अपडेट

Published: Sat, 26 Jul 2025 03:28 PM (IST)

यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में जम्मू कश्मीर की एक कंपनी 1000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। यह कंपनी यीडा क्षेत्र में ...और पढ़ें

श्री कात्यायनी मैटल प्रा. लि. के प्रतिनिधियोंं को जमीन आवंटन के लिए आशय पत्र साैंपते यीडा सीईओ । सौ. यीडा
श्री कात्यायनी मैटल प्रा. लि. के प्रतिनिधियोंं को जमीन आवंटन के लिए आशय पत्र साैंपते यीडा सीईओ । सौ. यीडा

HighLights

  1. जम्मू कश्मीर की कंपनी का नोएडा में निवेश |
  2. यीडा क्षेत्र में बनेगा वेयरहाउस और लॉजिस्टिक पार्क |
  3. कंपनी करेगी एक हजार करोड़ का निवेश |

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में जम्मू कश्मीर की कंपनी एक हजार करोड़ का निवेश करेगी। कंपनी यीडा क्षेत्र में वेयरहाउस एवं लाजिस्टिक पार्क विकसित करेगी। यीडा सीईओ राकेश कुमार सिंह ने कंपनी के प्रतिनिधियों को सेक्टर आठ में जमीन आवंटन के लिए आशय पत्र जारी किया।

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के साथ सड़क व रेलवे कनेक्टिविटी को देखते हुए यीडा क्षेत्र में वेयरहाउस एवं लाजिस्टिक के लिए संभावनाएं काफी अधिक है। इसे देखते हुए यीडा ने नोएडा इंटरनेशल एयरपोर्ट के नजदीक के सेक्टरों को वेयरहाउसिंग एवं लाजिस्टिक सेक्टर के लिए वरियता देने का फैसला किया है।

एयरपोर्ट के नजदीक सेक्टर आठ में जम्मू कश्मीर की कंपनी श्री कात्यायनी मैटल प्रा. लि. कठुरा को 26 एकड़ जमीन आवंटन का आशय पत्र जारी किया है। कंपनी वेयरहाउस एवं लाजिस्टक पार्क विकसित करेगी। इसमेंं एक हजार करोड़ रुपये का निवेश होगा।