नोएडा में 1.8 करोड़ की धोखाधड़ी करने वाला गिरफ्तार, 10 करोड़ रुपये की फर्जी इनवॉइस बनाकर किया था GST क्लेम
नोएडा में साइबर क्राइम पुलिस ने एक कंपनी के पूर्व कर्मचारी को 1.8 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी ने फर्जी इनवॉइस बनाकर जीएसटी क्लेम किया था। पुलिस ने उसके पास से कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और फर्जी कागजात बरामद किए हैं। आरोपी ने दस्तावेजों में हेरफेर कर यह फर्जीवाड़ा किया था।

जागरण संवाददाता, नोएडा। कासना औद्योगिक क्षेत्र की कंपनी कार्यालय के लेखा विभाग में काम करने के पूर्व कर्मी को 1.8 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में साइबर क्राइम थाना पुलिस ने शुक्रवार रात फेज दो थाना क्षेत्र से दबोचा।
आरोपित ने काम करने के दौरान 10 करोड़ रुपये की फर्जी इनवॉइस बनाकर 1.8 लाख रुपये का जीएसटी क्लेम कर फर्जीवाड़ा किया था। पुलिस ने आरोपित को शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
क्या है पूरा मामला?
साइबर क्राइम थाने में दो अगस्त को मेघा वार्ष्णेय ने इस मामले में अभिनव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस आरोपित की तलाश में जुटी थी। एडीसीपी साइबर शैव्या गोयल ने बताया कि आरोपित की पहचान मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा के असालतपुर गांव के अभिनव त्यागी के रूप में हुई।
वह वर्तमान में ग्रेटर नोएडा के बिसरख में किराये पर रह रहा था। उसके पास से चार मोबाइल, आठ सिम कार्ड और फर्जी रेंट अनुबंध संबंधी कागजात, लैपटाप, एक कार बरामद हुई। पूछताछ में पता चला है कि आरोपित ने अपने साथी के साथ मिलकर दस्तावेजों में हेरफेर किया था।
कैसे पकड़ा गया शख्स?
शख्स ने कागजों में ही 10 करोड़ का लेनदेन दिखाया था। इसके आधार पर 1.8 करोड़ रुपये का जीएसटी क्लेम प्राप्त किया था। चोरी करने के लिए अपना मोबाइल नंबर और ईमेल डाल दिया था। रिटर्न भरने पर पीड़िता को फर्जीवाड़े का पता चला। इसी बीच आरोपित नौकरी छोड़कर भाग गया था।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।