यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 18, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Noida Encounter: नोएडा में पुलिस और बदमाश की मुठभेड़, तीन को धर दबोचा; तमंचा और कारतूस भी बरामद
नोएडा के फेज दो थाना पुलिस ने एनएसईजैड तिराहे पर चेकिंग के दौरान एक बुलेरो पिकअप को रोका। वाहन सवार ...और पढ़ें

HighLights
- निर्माणाधीन साइटों में चोरी करने वाले बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़।
- तीन को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
- तीनों पर पहले से ही मुकदमे दर्ज हैं।
जागरण संवाददाता, नोएडा। फेज दो थाना पुलिस का शुक्रवार को एनएसईजैड तिराहे पर चेकिंग के दौरान बुलेरो पिकअप मॉडल वाहन सवार तीन संदिग्ध से आमना सामना हुआ। वाहन से उतरकर भगाने के दौरान एक बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर दी।
जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया।घायल बदमाश की पहचान बिहार भोजपुर के मचार गांव के बबलू उर्फ अजय के रूप में हुई। घेराबंदी कर दबोचे उसके दो साथी मध्य प्रदेश पन्ना के देवरी सरकार गांव के जाहर व पश्चिम बंगाल दिनाजपुर के बूढ़ा-बाड़ी गांव के इब्राहिम के रूप में हुई।
तीनों के पास से 22 सेटरिंग पाइप, एक तमंचा, कारतूस, दो चाकू, बोलेरो पिकअप वाहन बरामद हुआ। तीनों पर दो-दो मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस उनके साथियों की पहचान और तलाश में जुटी है।
