Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'शहर की समस्याओं से वाकिफ हूं', नोएडा की नई DM मेधा रूपम ने संभाला कार्यभार

    Updated: Thu, 31 Jul 2025 02:47 PM (IST)

    नोएडा की नई डीएम Medha Roopam ने पदभार संभाल लिया है। उन्होंने जनता की समस्याओं को प्राथमिकता देने और प्रशासन व प्राधिकरण के तालमेल पर जोर दिया। जिले की पहली महिला डीएम होने के नाते उन्होंने सुशासन और पारदर्शिता का वादा किया। उन्होंने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में अपने पूर्व अनुभव का उपयोग करने की बात कही और महिलाओं को प्रोत्साहित किया।

    Hero Image
    कलक्ट्रेट में पदभार संभालतीं नवागंतुक डीएम मेधा रूपम। साथ में निवर्तमान डीएम मनीष कुमार वर्मा।

    जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। कलक्ट्रेट में बुधवार को नवागंतुक डीएम मेधा रूपम ने कोषागार पहुंचकर कार्यभार संभाला। जिले की पहली महिला डीएम हैं। इस दौरान निवर्तमान डीएम मनीष कुमार वर्मा भी मौजूद रहे।

    उन्होंने नवागंतुक जिलाधिकारी को चार्ज सौंपा व जिलाधिकारी का पदभार ग्रहण करने की शुभकामनाएं दीं। पदभार ग्रहण करने के बाद नवागंतुक डीएम ने अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया व जिले के प्रशासनिक कार्यों की प्राथमिकताओं को लेकर निर्देश दिए।

    इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रशासन व प्राधिकरण के तालमेल से जनता की समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। जिले में सुशासन, पारदर्शिता व जनसुविधा को सर्वोपरि रखते हुए प्रशासनिक कार्यों का संचालन किया जाएगा।

    जनता की समस्याओं का शीर्ष प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने पर विशेष फोकस रहेगा व उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी कार्यक्रमों व योजनाओं को प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने का काम किया जाएगा।

    शहर से वाकिफ हैं नई डीएम

    उन्होंने कहा कि वे ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में एसीईओ के पद पर कार्यरत रहीं हैं। इसलिए वे शहर की समस्याओं से वाकिफ हैं। उस अनुभव से समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

    किसानों की समस्याओं के लिए वार्ता कर उनकी समस्या को हल करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने महिलाओं से अनुरोध किया कि वे हमेशा बड़ा सपना देखें व उसको पूरा करने के लिए मेहनत जरूर करें।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें