Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Noida Flood: नोएडा के डूब क्षेत्र में घटा यमुना का जलस्तर, पटरी पर लौट रही जिंदगी

    Updated: Mon, 08 Sep 2025 09:26 AM (IST)

    नोएडा में यमुना नदी का जलस्तर घटने से बाढ़ का खतरा टल गया है। तटबंधों से पानी हटने के बाद लोग अपने घरों की ओर लौट रहे हैं। जलस्तर में कमी आने से राहत शिविरों में सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं और भारतीय किसान यूनियन मंच बाढ़ पीड़ितों को भोजन मुहैया करा रहा है। यमुना का जलस्तर अब खतरे के निशान से नीचे है।

    Hero Image
    भारतीय किसान यूनियन मंच के कार्यकर्ता बाढ़ पीड़ितों को भोजन मुहैया कराते हुए।

    जागरण संवाददाता, नोएडा। यमुना का पानी अब तटबंध छोड़ने लगा है। डूब क्षेत्र की बनी सड़कों पर मिट्टी और कीचड़ जमा हो गई है। पानी उतरते ही लोग अपने पुराने ठिकानों में बाढ़ से बचे सामान की तलाश में पहुंच रहे हैं। फार्म हाउस अभी भी पानी में डूबे हुए हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बीते 24 घंटों में यमुना में जल का प्रवाह 59 हजार क्यूसेक कम हुआ है। दो दिनों में यमुना का जलस्तर 1.40 मीटर कम हुआ है जो खतरे के निशान से अब नीचे हैं। हरनंदी के डूबक्षेत्र में भी यमुना का जलस्तर कम होने से पानी उतरने लगा है। बाढ़ का खतरा अब बढ़ने से टलने लगा है। स्थिति पूरी तरह से सामान्य होने में दो से तीन सप्ताह का वक्त लग सकता है।

    बता दें बीते एक सप्ताह से उफनती यमुना ने शहर में चिंता की स्थिति पैदा कर दी थी। अब यह दूर होने लगी है। ओखला बैराज से छोड़ा जा रहा 1.65 लाख क्यूसेक पानी घटकर 1.06 लाख क्यूसेक हो गया है। पानी का प्रवाह 59 हजार क्यूसेक कम हुआ है।

    सोमवार को इसमें और कमी दर्ज हो सकती है। यमुना का पानी तटबंद को छोड़कर पीछे हटने लगा है। कई फार्म हाउस और लोगों के अस्थाई ठिकानों से भी पानी निकल गया है। लोग यहां अपने सामान की तलाश में पहुंच रहे हैं।

    यमुना का बैकफ्लो हरनंदी में होने से डूबे सेक्टर-150, 151, 144, 145 से भी पानी साफ होने लगा है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में टीमें अभी भी निगरानी बनी हुई हैं। अधिक दूर तक लोगों को जाने से रोका जा रहा है। सेक्टर-168 में लगे रेगुलेटर खुलने से कोंडली डे्रन अब यमुना में गिरने लगा है।

    इससे शहर में कई जगह बनी सीवर ओवरफ्लो की समस्या दूर हो गई। रेगुलेटर बंद होने से कोंडली ड्रेन में क्षमता से 1300 क्यूसेक अधिक पानी हो गया था। इससे कई जगहों पर सीवर ओवरफ्लो होने की शिकायतें मिलीं थीं।

    यमुना का जलस्तर 199.20 मीटर

    नोएडा क्षेत्र में यमुना का जलस्तर मौजूदा समय में 199.20 मीटर है। यह खतरे के निशान से करीब एक मीटर कम है। आगे और इसमें राहत नजर आएगी।

    शिविर में लोगों को मिल रहीं सभी सुविधाएं

    अलग-अलग जगह बनाए राहत शिविर में लोगों को सभी जरूरी सुविधाएं मिल रहीं हैं। समाजसेवी और शहर के उद्यमी खाद्यान्न और राहत सामग्री बांटने के लिए आगे आए हैं। स्वास्थ्य शिविर लगाकर भी लोगों की स्वास्थ्य जांच की जा रही है।

    भाकियू मंच ने चौथे दिन बांटा खाना

    भारतीय किसान यूनियन मंच लगातार बाढ़ पीड़ितों को भोजन मुहैया कराने में जुटा है। लगातार चौथे दिन रविवार को सेक्टर-128 स्थित पुस्ता पर सैकड़ों लोगों को भोजन कराया।

    राष्ट्रीय अध्यक्ष विमल त्यागी ने कहां की जब तक यमुना नदी का जल स्तर सामान्य नहीं हो जाता तब तक भारतीय किसान यूनियन मंच बाढ़ से पीड़ित मजदूरों भूख नहीं सोने देंगे। सुनील चौधरी भी मौके पर पहुंचे। संरक्षक सुरेंद्र प्रधान, सूरज प्रधान, प्रमोद त्यागी, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अशोक चौहान, दानिश सैफी, सुनील भाटी, डीपी चौहान समेत अन्य मौजूद रहे।