Noida Dengue Cases: नोएडा में डेंगू का कहर, अस्पतालों में बढ़े मरीज; नहीं मिल रहे बेड
नोएडा में डेंगू के काबू होने के मलेरिया विभाग के दावों के बीच सेक्टर-39 स्थित जिला अस्पताल में बना डेंगू वार्ड मरीजों से फुल हो गया है। यहां पर 10 मरीजों को भर्ती करने की सुविधा है। वहीं निजी अस्पतालों में भर्ती मरीजों को प्लेटलेट्स चढ़ाने की जरूरत पड़ रही है। जिला अस्पताल में डेंगू मरीजों के इलाज के लिए पांचवें तल पर वार्ड आरक्षित किया गया है।

नोएडा, जागरण संवाददाता। Noida Dengue Case: नोएडा में डेंगू के काबू होने के मलेरिया विभाग के दावों के बीच सेक्टर-39 स्थित जिला अस्पताल में बना डेंगू वार्ड मरीजों से फुल हो गया है। यहां पर 10 मरीजों को भर्ती करने की सुविधा है। वहीं निजी अस्पतालों में भर्ती मरीजों को प्लेटलेट्स चढ़ाने की जरूरत पड़ रही है।
जिले में एलाइजा जांच से अभी तक 136 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। वहीं एनएस-1 किट से जांच में 500 अधिक लोग पॉजीटिव आ चुके हैं। जिला अस्पताल में डेंगू मरीजों के इलाज के लिए पांचवें तल पर वार्ड आरक्षित किया गया है। जहां सभी बेड पर मच्छरदानी लगाई गई है।
इसके बाद से समय-समय पर डेंगू से मिलते-जुलते लक्षण वाले या एनएस-1 किट से पाजीटिव आने वाले मरीजों को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। कुछ दिन पहले जहां वार्ड खाली नजर आता था तो वहीं रविवार को वार्ड मरीजों से फुल दिखा। मरीजों की संख्या अधिक होने पर अस्पताल प्रशासन द्वारा बेड की संख्या बढ़ाने पर विचार किया गया जा रहा है।
सफाई व दवा का छिड़काव नहीं होने से पनप रहे मच्छर
नाली में कूड़े का ढेर और गंदगी जमा होने के कारण मच्छर बढ़ गए हैं। गर्मी के बाद भी मच्छरों की समस्या से लोगों को राहत नहीं मिल रही है। जिम्मेदारों की ओर से नालियों की नियमित सफाई नहीं की जा रही है। कारण मच्छरों की संख्या बढ़ रही है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।